Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Aug-2026

रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। अस्पताल के शुरू होने से लंढौरा नगर पंचायत समेत आसपास के दर्जनों गांवों की 50 हजार से ज्यादा आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल का निरीक्षण कर जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी जल्द ओपीडी शुरू कराने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए विवादों के चैंपियन कहे जाने वाले खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार मामला किसी राजनीतिक बयान का नहीं बल्कि एक युवक को कथित तौर पर धमकाने से जुड़ा है। दिल्ली रोड पर लिब्बारेड़ी के पास स्थित अग्रवाल ढाबे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिव्य अग्रवाल के मुताबिक पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन वहां पहुंचे। दिव्य अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि चैंपियन ने उन्हें मुकदमे वापस लेने को लेकर धमकाया और गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। वहीं सामने आए CCTV फुटेज में पूर्व विधायक को ढाबे के अंदर बैठा हुआ देखा जा सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर स्थल का शुद्धिकरण करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर संसद में भी आवाज उठी है जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।इसी मामले को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डोईवाला कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर जाति के नाम पर समाज को बांटने और शुद्धिकरण जैसी घृणित मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के अच्छे नेता है और एक दलित समाज से आते हैं। उनके कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण करना न केवल दलित समाज बल्कि पूरे संविधान का अपमान है। यह जातिवादी और मनुवादी सोच को दर्शाता है जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर अब राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है बीते दिन राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के बाद अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ CO ऑफिस पहुंचे जहां उनकी सीओ से वार्ता चल रही है | इसके अलावा एसएसपी का बयान भी सामने आया है।बता दें कि विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 और 299 के साथ एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में इस्तेमाल मंच के कथित शुद्धिकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने अब पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली विकासनगर पहुंचकर थाना अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात चकराता विधायक प्रीतम सिंह जिला अध्यक्ष संजय किशोर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।