मसूरी की माल रोड पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बैरियर पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे l घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मसूरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है विवाद किन कारणों से शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है l बैरियर पर तैनात पालिका कर्मचारी दीपक सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह पिक्चर पिक्चर पैलेस स्थित बैरियर पर तैनात थे तभी कुछ युवकों द्वारा उनसे अभद्रता की गई और देखते ही देखते उनके साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिसमें उनका चश्मा भी टूट गया और उन्हें काफी चोटे आई हैं उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और कहां है कि रोज माल रोड बैरियर पर मारपीट होने से पालिका कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है इस पर नगर पालिका को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए l शुभम पंवार ने बताया कि वह पिक्चर पैलेस बैठे थे इसी दौरान पालिका कर्मचारी द्वारा उनसे बदतमीजी की गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया l देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में खजान दास ने हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए शुद्धिकरण के मामले में कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि खड़गे की जनसभा के दौरान गलत नारों का इस्तेमाल किया गया था लेकिन भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। शुद्धिकरण के कृत्य को भाजपा से जोड़ना गलत है यह कार्य पार्टी से अलग एक संगठन ने किया था इसमें भाजपा का कोई भी सदस्य शामिल नहीं था। खजान दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है खटीमा के सरपुड़ा-बघा मार्ग पर एक 17 वर्षीय बालक पर जंगली जानवर के हमले की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना बघा-56 से सुरई-47 की फायर लाइन के पास की बताई जा रही है। घायल बालक को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा लाया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।28 अगस्त को जंगली जानवर के हमले की सूचना वन विभाग को दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल बालक को नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वन दरोगा राजूदास को बालक के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।इसके बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया रुड़की के पिरान कलियर स्थित हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का सालाना उर्स जहाँ देश-विदेश से लाखों ज़ायरीन रूहानी सुकून और अपनी मन्नतों के साथ पहुंचते हैं। लेकिन इस पवित्र मुक़ाम से आई एक ताज़ा तस्वीर ने अकीदतमंदों के दिलों को ठेस पहुँचाई है। ज़ायरीनों की सहूलियत और इबादत के लिए लगाए गए पंडालों के भीतर न केवल मर्यादा का उल्लंघन हुआ बल्कि पवित्रता और आस्था पर भी गहरा प्रहार किया गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडाल के भीतर नृत्य का आयोजन किया जा रहा है जहाँ लोग डांसरों पर खुलेआम नोट न्योछावर कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। सूफी परंपरा और धार्मिक अनुशासन के विपरीत इबादत की जगह को मनोरंजन और प्रदर्शन का अड्डा बना दिया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और अकीदतमंदों ने इस पर गहरा रोष जताया है। लोगों का कहना है कि पवित्र स्थान पर ऐसी गतिविधियां धार्मिक आस्था का अपमान हैं और प्रबंधकों को इस पर सख्त रुख अपनाना चाहिए। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन रक्षाबंधन के पर्व पर खटीमा के चकरपुर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में सफर मुफ्त किए जाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस सेवा का लाभ मिलेगा। भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रुचि भट्ट ने भी मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले महिलाओं के रक्षाबंधन त्यौहार के समय मुफ्त बस सेवा की थी और अब इसे 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए पूरी तरह फ्री करने की भी घोषणा की है जो कि बुजुर्ग 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए बहुत सुविधाजनक व लाभकारी सिद्ध होगा। इससे यह भी पता चलता है कि मुख्यमंत्री अपनी प्रदेश की बहनों की कितनी चिंता करते हैं और उनकी सुविधा के लिए निरंतर ऐसे फैसले लेते रहते हैं। हल्द्वानी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन किया l इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री राम सिंह खेड़ा और खेल मुख्य सचिव अमित सिंह आदि लोग मौजूद थे l आज हुए इस खेल विश्वविद्यालय के शुभारंभ पर आठ कोर्स के साथ इस विद्यालय की शुरुआत की गई जिसमें हॉकी फुटबॉल बैडमिंटन ताइक्वांडो लगभग 8 खेलों के कोचों को यहां पर प्रशिक्षण दिया जाएगा वहीं अमित सिंह ने बताया कि आगे भविष्य में सभी कोर्सेज यहां उपलब्ध किए जाएंगे यह उत्तराखंड की पहल है इसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों को इस विश्वविद्यालय के माध्यम से अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए काफी प्रशांत मिलेगा वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी इस विश्वविद्यालय खुलने से हमारे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक नई पहचान मिलेगी और और खिलाड़ी अपने राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे l उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रेरणास्रोत एवं ‘उत्तराखंड के गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का डोईवाला ब्लॉक परिसर में अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण नृसिंह पीठाधीश्वर रायवाला श्री रसिक महाराज ने किया। स्व इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा स्थापित करने वाला डोईवाला ब्लॉक उत्तराखंड का पहला ब्लॉक है। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के विशेष प्रयासों से ब्लॉक परिसर में स्थापित की गई प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग राज्य आंदोलनकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे।