बीमारी प्रभावित बैगा परिवारों से मिले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव सीपेज के बीच पढ़ने को मजबूर छात्र नाबालिग से बलात्कार के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल 22 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिरसा विकासखंड के ग्राम मछुरदा पहुंचकर बीमारी से प्रभावित बैगा जनजाति के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों की सामाजिक स्थिति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पोषण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ बच्चों के नियमित टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बैगा परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। शुक्ल ने कहा कि जिन परिवारों में बच्चों की मृत्यु हुई है उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुडरू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। विद्यालय में पेयजल शौचालय साफ-सफाई और पर्याप्त बैठक व्यवस्था का अभाव विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के दौरान सामने आती है। विद्यालय के लगभग सभी कक्षों में छत से पानी का सीपेज होने के कारण विद्यार्थियों को असुविधाओं के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। पानी टपकने से कक्षों में नमी और गंदगी की स्थिति बनी रहती है। विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) गौतम सिंह मरकाम ने न्यायालय के विशेष प्रकरण में आरोपी सुनील पिता धूपलाल विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष ग्राम लामता वार्ड नंबर 17 को धारा 376(2)च भादंवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास और 4000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। इसी तरह 5 एम / 6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का कठोर कारावास व 6000 रुपए अर्थ दंड से दंडित किया। धारा 376 एबी भादंवि की सजा को धारा 5 एम / 6 पॉक्सो एक्ट में समाहित किया गया है। इस मामले में सहायक संचालक विशेष लोक अभियोजक बालाघाट कपिल कुमार डहेरिया द्वारा पैरवी की गई। शनिवार को लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नैनपुर-बालाघाट मार्ग करीब चार घंटे तक प्रभावित रहा। क्षेत्र के कई नालों में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से सड़क पर आवागमन रोकना पड़ा। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को मार्ग खुलने और पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। राहगीरों का कहना है कि बारिश के दौरान नालों में अचानक तेज बहाव आने से इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों विद्यार्थियों बुजुर्गों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार बारिश जारी रहने से नालों का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बैहर विधानसभा क्षेत्र में दूषित जल और संक्रमण से प्रभावित गांवों में बीमारी की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। शनिवार 22 अगस्त को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने एक बार फिर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने कुंडेकसा बोनदारी अडोरी मछुर्दा सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और मरीजों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली मुंजारे ने कुंडेकसा में बीमारी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए अस्थायी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। दक्षिण बैहर के वनांचल क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा को संकल्प बना चुके समाजसेवी रामेश्वर कटरे की सेवा भावना की जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने जमकर प्रशंसा की। अडोरी ग्राम पंचायत के कोंडेकशा गांव में आयोजित सेवा कार्यक्रम में रामेश्वर कटरे ने बुजुर्ग महिलाओं को मच्छरदानियां और जरूरतमंद बच्चों को कपड़े चप्पल व जूते वितरित किए। कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कहा कि रामेश्वर कटरे पिछले 15 वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई और निजी संसाधनों के जरिए बैगा बाहुल्य क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों की लगातार मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की ऐसी भावना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सेवा कार्य के लिए आभार जताया। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लालबर्रा विकासखंड के वनग्राम नवेगांव चिखलाबड्डी एवं सोनवानी में पूर्व में निवास करने वाले ग्रामीणों ने शनिवार को एफ-1 बाघ कॉलोनी स्थित शासकीय कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात की। ग्रामीणों ने विस्थापन के बाद उन्हें हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। बालाघाट दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बैगा बच्चों की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला टीकाकरण अधिकारी को बदल दिया गया है जबकि जिला मलेरिया अधिकारी को पद से हटा दिया गया है। बच्चों की मौत के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा परिवारों को स्वास्थ्य और अन्य जरूरी विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बच्चों के पोषण को लेकर भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ बढ़ाने और आंगनबाड़ी सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। दक्षिण बैहर के बैगा आदिवासी अंचल में फैल रही संक्रामक बीमारियों और गंभीर स्वास्थ्य संकट को लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में क्षेत्र का जमीनी दौरा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय उईके जी के साथ प्रभावित बैगा परिवारों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर मलेरिया खसरा बुखार कुपोषण सहित अन्य बीमारियों की स्थिति तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविकता की जानकारी ली गई।