Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Aug-2026

बालाघाट में 24 बच्चों की मौत: दो अधिकारी हटाए बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के आदिवासी अंचल में महामारी फैलने से 24 बच्चों की मौत हो गई है। इन मौतों का मुख्य कारण टीकाकरण में कमी मलेरिया और कुपोषण बताया जा रहा है। शनिवार को प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की। उन्होंने टीकाकरण अधिकारी डॉ. परेश उपलप और मलेरिया अधिकारी मनीषा जुनेजा को तत्काल प्रभाव से उनके प्रभार से हटा दिया। किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मर आईडी बनवाने का अभियान 20 अगस्त से शुरू किया गया है। किसानों को अब न कहीं भटकना होगा और न ही लंबी लाइनों में लगना होगा। शासकीय दल खुद किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी बनवाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को नई दिल्ली से शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी पिपरसमा में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वर्च्युअली संबोधित कर रहे थे। भोपाल निगम में सीनियर-जूनियर अधिकारी भिड़े भोपाल के लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर में शनिवार को सीनियर और जूनियर अधिकारी भिड़ गए। नरेला विधानसभा के HO (स्वास्थ्य अधिकारी) सुमंदर शर्मा और जोन-19 के AHO (सहायक स्वास्थ्य अधिकारी) बलवीर मलिक के बीच काम को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि AHO मलिक ने जूता निकालने की कोशिश की लेकिन दूसरे AHO ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद मलिक सरकारी जीप के पास पहुंचे। उसमें रखा इस्तीफा दिखाते हुए कहा कि वह इस्तीफा हमेशा साथ रखते हैं। मैं तो मंत्री की भी नहीं सुनता। इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज मिला इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की एक महिला की मौत के बाद अब इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज सामने आया है। संक्रमित मरीज को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के धरमपुर में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने भोजन करने के कुछ देर बाद पेट दर्द चक्कर और सिरदर्द की शिकायत की। उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरविंद अस्पताल लाया गया जहां 19 बच्चों को भर्ती कराने के बाद शाम 7 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अब किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। नाना के फोन से शुरू हुई जांच...दुबई तक पहुंची कड़ी ऑनलाइन सट्टे के मामले में पुलिस की जांच अब शहर के एक बड़े और संगठित नेटवर्क तक पहुंच गई है। जांच के केंद्र में कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी भी हैं। पुलिस के मुताबिक नाना के मोबाइल फोन की जांच के दौरान दो ऑनलाइन सट्टा एप मिलने और उनके डिलीट किए जाने की जानकारी सामने आई। इन्हीं डिजिटल सुरागों को खंगालते हुए पुलिस ऐसे नेटवर्क तक पहुंची जिसके तार दुबई और अन्य देशों में बैठे सट्टेबाजों से जुड़े बताए जा रहे हैं।इस मामले में शुक्रवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने राहुल निंबोला सौम्य प्रीत शिंदे और धर्मेंद्र खींची को गिरफ्तार किया था। डिप्टी कलेक्टर को अस्पताल में कुत्ते सोते मिले नीमच डिप्टी कलेक्टर ने बिना सरकारी गाड़ी के पैदल ट्रामा सेंटर पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भारी अव्यस्थाएं कर्मचारियों की गैरहाजिरी और जगह-जगह गंदगी देखकर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान ओपीडी पर्ची काउंटर के पास चार कुत्ते सोते मिले और टीबी कक्ष के पास फीमेल डॉग ने बच्चे दिए हुए थे जिस पर नाराजगी जताते हुए तुरंत कुत्तों को बाहर खदेड़ा गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी मार्केट में रहवासी भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। व्यापारियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर निगम अधिकारी बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानें बंद करवा रहे हैं। ​व्यापारियों का कहना है कि वे और उनके कर्मचारी पूरी तरह इसी व्यवसाय पर निर्भर हैं। अचानक दुकानें बंद होने से बच्चों की पढ़ाई और बैंकों के कर्ज का भुगतान करना नामुमकिन हो गया है। सालो-साल से चल रहे कारोबार को अचानक बंद करने के इस फैसले पर व्यापारियों ने सरकार से जवाब मांगा है। सागर जिले के देवरी में सड़क की बदहाली के खिलाफ छात्राओं ने अनोखा विरोध किया। ग्राम पंचायत कांसखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाला मार्ग बारिश के बाद दलदल में बदल गया है। सड़क के गड्ढों में पानी भरने से छात्राओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के विरोध में छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ सड़क के गड्ढों में धान के पौधे लगाकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। छात्राओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है। ​राजधानी के तुलसीनगर स्थित 60 क्वार्टर में अटल सिद्धेश्वरी जनकल्याण समिति द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही जिसने सभी का मन मोह लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 31 की पार्षद बृजला सचान ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति से जोड़ना है। आज के बच्चे अपनी जड़ों को भूलते जा रहे हैं इसलिए यह बेहद जरूरी है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन-जन तक हमारी संस्कृति की महक पहुंचे ताकि युवा और बच्चे अपनी परंपराओं को गहराई से समझ सकें।