Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Aug-2026

स्कूल देखने गए CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को ग्रामीणों ने पटककर-पटककर पीटा... राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर खदेड़ दिया। उन पर पथराव भी किया गया।CJP का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों का दौरे का प्लान है। इसी क्रम में CJP के कुछ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। यहां के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है।लोगों ने CJP कार्यकर्ताओं को पहले बाहर निकाला। फिर CJP के विरोध में नारे लगाते हुए सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। गांव के मुख्य रास्ते को ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर रोक दिया।ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है ‘हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। सरकार ने 12.50 लाख रुपए स्वीकृत भी कर दिए हैं। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ पीएम मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक पीएम मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक की। पीएमओ के बयान के मुताबिक मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे यूनिवर्सिटी और युवाओं से जुड़ें। ताकि नीतियां बनाने में नए आइडिया मिल सकें।पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार युवाओं को तरजीह दे रही है।पीएम ने इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए छात्रों से संवाद भी किया। यही नहीं पीएम मंत्रियों से भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की बात कह चुके हैं। तेलंगाना CM रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन में हैं। CMO के मुताबिक रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाला तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरा नहीं कर सकेगा। विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर क्लियरेंस देने से इनकार किया है।राज्य सरकार ने नियमों के मुताबिक UK और USA दौरे के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी थी लेकिन केवल UK दौरे को मंजूरी मिली। CMO के मुताबिक डेलीगेशन के UK पहुंचने के बाद केंद्र ने USA दौरे की मंजूरी नहीं देने की जानकारी दी। सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद: कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। MP-यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।वहीं उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा घाघरा शारदा टोंस सोन और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं।हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान बारिश लैंडस्लाइड बाढ़ और अन्य घटनाओं में 219 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 131 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं।