Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Aug-2026

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड UP में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। बुधवार सुबह 7 बजे 3 गाड़ियों से 15 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बाहर फोर्स तैनात है। हालांकि यूनिवर्सिटी में क्लासेज चल रही हैं। रामपुर सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े परिसरों पर एक साथ रेड चल रही है। इनमें सहारनपुर के CA दीपक गुप्ता का ऑफिस और घर भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत कार्रवाई कर रही है। सूरत में रेस्टोरेंट के खाने से बच्ची की मौत गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। वहीं उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें आर्या के पिता अशोकभाई मां और दो बहनें शामिल हैं।परिवार ने 15 अगस्त की शाम शहर के शीटल रेस्टोरेंट से काजू-पनीर समेत खाना मंगाया था। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग 9 मौतें कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई होटल थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई इनमें 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। सभी बेहोशी की हालत में मिले थे। 6 लोग घायल हुए हैं। अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। यूपी के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश से घरों में पानी घुस गया। इसके चलते घरों में बेड सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है। पुणे में 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या महाराष्ट्र के पुणे जिले में 9 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर जुन्नर तहसील के पिंपलवाड़ी गांव में हुई। पुलिस ने मामले में 25 साल के आरोपी को हिरासत में लिया है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी बच्ची को उसके घर से पास के खेत में ले गया था। वहां बच्ची से रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। ट्रम्प ने होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए सोशल मीडिया पर मैप पोस्ट किया है।ट्रम्प के पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताना सिर्फ एक गलतफहमी है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रम्प को जल्द ही समझ आ जाएगा कि इस समुद्री रास्ते पर अमेरिका का कोई अधिकार नहीं है।