ग्रामीणों की शिकायत पर तुरंत एक्शन पुलिया की गुणवत्ता में खामी पर उपयंत्री को नोटिस खाद को लेकर किसानों का हंगामा सड़क पर दिया धरना कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च भाजपा की मानसिकता पर साधा निशाना अखंड भारत दिवस पर निकली विशाल मशाल यात्रा छात्रावास में विवाद के बाद बदली अधीक्षिका जिले के छिंदी में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे कलेक्टर नारायन ने खंड स्तरीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं वन-टू-वन सुनीं। इस दौरान खापाखुर्द की पुलिया की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मनरेगा उपयंत्री को निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संबंधित सहायक यंत्री के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव संभागीय अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासकीय निर्माण कार्यों में वस्तुओं और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। निरीक्षण में जहां कमियां मिलीं वहां संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए।शिविर में जाति सुधार का आवेदन 192 दिन बाद निराकृत होने की शिकायत पर सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने छिंदी चोपना चोराडोंगरी और बिजोरी पठार पंचायत के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। चौरई में खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से खाद लेने के लिए कतार में खड़े किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली जिससे नाराज किसानों ने सड़क पर धरना देकर विरोध जताया। किसानों ने पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। सूचना पर विधायक सुधीर चौधरी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनते हुए उनके साथ धरने पर बैठ गए। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों को प्रदर्शन समाप्त करने के लिए कहा खाद को लेकर किसानों का आक्रोश और सड़क पर धरना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। हलद्वानी की कथित जातिवादी घटना और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने विशाल पैदल मार्च निकाला। राजीव भवन से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा जहां कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। अखंड भारत दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम शहर में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक एवं सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू के नेतृत्व में निकली यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों समाजसेवी संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित शहीद अमित ठेंगे चौक से शुरू हुई यात्रा फव्वारा चौक और ईएलसी होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर देशहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कन्या शिक्षा परिषद छात्रावास की अधीक्षिका रजनी उइके को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सरिता परतेति को नई छात्रावास अधीक्षिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई छात्राओं और उनके परिजनों द्वारा अधीक्षिका के खिलाफ की गई शिकायतों के बाद सामने आई है।छात्राओं और परिजनों ने धर्मटेकड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधीक्षिका छात्राओं के साथ डांट-फटकार बदसलूकी और मारपीट करती थीं।परिजन मंजू उइके का आरोप है कि छात्राओं ने अधीक्षिका पर गलत तरीके से समझाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले थाने के साथ कलेक्टर कार्यालय में एसी के समक्ष भी की जा चुकी है। विभाजन की पीड़ा को याद कर निकाला मौन जुलूस शहीदों को दी श्रद्धांजलि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहन नगर स्थित सिंधु भवन में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाजन में जान गंवाने वाले और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सिंधु भवन से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए मौन जुलूस निकाला गया।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि विभाजन की विभीषिका और अमर बलिदानियों के त्याग को देश कभी नहीं भूलेगा। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि विभाजन की पीड़ा से सीख लेते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना सभी का संकल्प होना चाहिए। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहाके सहित भाजपा पदाधिकारी विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। निगम ने नहीं सुनी तो मजदूरों ने खुद खोदा हैंडपंप फिर बहने लगी पानी की धार नरसिंहपुर रोड स्थित लेवर चौक पर बंद पड़े सार्वजनिक हैंडपंप को लेकर मजदूरों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार हैंडपंप करीब दो साल से बंद था। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद नगर निगम ने इसे दुरुस्त कराया था लेकिन कुछ लोगों ने हैंडपंप में मिट्टी भरकर उसे दोबारा बंद कर दिया।पानी की समस्या से परेशान मजदूरों ने जब जिम्मेदारों से मदद नहीं मिली तो खुद फावड़े उठाए और हैंडपंप के आसपास जमा मिट्टी व गंदगी हटाई। मेहनत के बाद हैंडपंप से फिर पानी निकलने लगा। मजदूर मदन सिंह गौतम और रूप सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। आखिरकार अपनी और राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए उन्हें खुद ही काम करना पड़ा। झारखंड सरकार के विरोध में ABVP ने फूंका पुतला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने झारखंड सरकार के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि झारखंड में छात्र आंदोलनों के दौरान आंदोलनरत छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र JPSC परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। परिषद ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। अतिक्रमण हटाने में टूटे गरीबों के आशियाने आबादी घोषित करने की मांग राजाखोह ढाना में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जिसमें कई गरीब परिवारों के आशियाने प्रभावित हुए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आरआई पटवारी सहित पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। पंचायत के अनुसार भूमिहीन परिवारों को मकान बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई थी। क्षेत्र को आबादी घोषित करने के लिए पंचायत की ओर से 27 फरवरी 2023 को तहसील कार्यालय में आवेदन भी दिया गया था लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हुआ। सरपंच पति ललित चौरे ने प्रशासन से लंबित आवेदन पर जल्द कार्रवाई कर राजाखोह ढाना को आबादी घोषित करने की मांग की। साथ ही भूमिहीन वंचित और एससी-एसटी परिवारों को नियमानुसार आवास के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई। अखंड भारत संकल्प दिवस पर भारत माता की आरती एकता का लिया संकल्प विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अमित ठेंगे चौक पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान भारत माता की आरती कर देश की एकता अखंडता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। हरियाली उत्सव में महिलाओं ने लिया पौधरोपण का संकल्प शहर के विशू नगर में गडेवाल निवास पर महिला मंडल सखी-सहेलियों ने 14 अगस्त को हरियाली उत्सव उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने तिलक लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल का संकल्प लिया।