Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Aug-2026

आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत पर उमंग सिंघार का दौरा सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी पुलिस परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन पांच दिन बाद झमाझम बारिश 17 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जिले के आदिवासी अंचल में महामारी से बच्चों की मौत और बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के मामले में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अडोरी और मछुरदा पंचायत के प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और बीमार बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से रोजगार मजदूरी पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। सिंघार ने कुछ जरूरतमंद परिवारों को व्यक्तिगत आर्थिक सहायता दी। कांग्रेस विधायक दल ने महामारी में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। सिंघार ने आरोप लगाया कि बीमारी से अब तक 19 बच्चों की मौत हुई है जबकि सरकार वास्तविक आंकड़े छिपा रही है। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। कलेक्टर कुमार सत्यम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। समारोह में पुलिस सहित विभिन्न दल आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। जिले में पांच दिनों के अंतराल के बाद शुक्रवार को एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से खेतों में लगी फसलों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। जिले में 14 अगस्त तक करीब 30 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र अगासे के अनुसार 17 अगस्त तक जिले में भारी बारिश के साथ मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार बालाघाट में सबसे ज्यादा 39 इंच जबकि खैरलांजी में सबसे कम 22 इंच बारिश हुई है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश से जिले में बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद है। जिले के बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमादेही में 12-13 अगस्त की दरमियानी रात हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी के घर धावा बोलकर करीब 50 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी तेजराम ठाकरे के मुताबिक देर रात एक युवक ने पेट्रोल की जरूरत बताकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही उसके साथ दो अन्य बदमाश जबरन घर में घुस गए जबकि एक और आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है। बदमाशों ने संदूक से करीब 10 तोला सोने के जेवर रानी हार मंगलसूत्र झुमके करीब दो किलो चांदी और 13.50 लाख रुपये नकद लूट लिए। आरोपियों ने व्यापारी की पत्नी के गले से मंगलसूत्र और कानों के झुमके भी उतरवा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीण पटेलों ने अपने अधिकार बहाल करने मानदेय सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीण पटेल कल्याण संघ के बैनर तले शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और हरियाणा सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्यप्रदेश के ग्रामीण पटेलों को भी अधिकार सम्मान और मानदेय दिए जाने की मांग उठाई गई। संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत गांवों से पटेलों के अधिकार समाप्त किए गए हैं और धीरे-धीरे उनका अस्तित्व खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि अन्य राज्यों में ग्रामीण पटेलों की भूमिका और जिम्मेदारियां बरकरार हैं तथा उन्हें सरकार की ओर से मानदेय भी दिया जाता है लेकिन मध्यप्रदेश में उन्हें पुराने अधिकारों और सम्मान से वंचित किया जा रहा है।