Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Aug-2026

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है जहां गंगा मैया निवासी धन सिंह से फेसबुक के जरिए 54000 की साइबर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने फेसबुक पर Old Coin Mumbai Deal नाम के पेज पर पुराने सिक्कों के बदले 29.80 लाख देने का विज्ञापन देखा था। इसके बाद जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस और विभिन्न औपचारिकताओं के नाम पर पीड़ित से ऑनलाइन 54000 ऐंठ लिए। पैसे देने के बाद भी जब आरोपी और रकम की मांग करने लगे तो पीड़ित ने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बैंक खातों यूपीआई आईडी व मोबाइल नंबरों के जरिए जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर्स के झांसे में न आएं और अनजान व्यक्तियों को पैसे ट्रांसफर करने से बचें। जबलपुर के रांझी क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर मंगेला-मानेगांव मार्ग पर शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार वाहन के चालक मुकेश कोल ने एक गौमाता को जोरदार टक्कर मार दी जिससे गौमाता बुरी तरह से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने चालक को रोककर इलाज कराने को कहा तो उसने दबंगई दिखाते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। घटना से आक्रोशित गौरक्षकों और स्थानीय नागरिकों सिद्धांत वर्मा शैलेन्द्र भदौरिया अभिषेक शुक्ला शोभित आनंद और ओमकार पटेल ने रांझी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गौमाता को घायल करने वाले और अभद्रता करने वाले लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जबलपुर के रांझी क्षेत्र में मनीषा बर्मन नामक महिला ने अर्नभ दास गुप्ता के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना शारीरिक शोषण और झूठी शिकायतों के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने पूर्व में 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वह आज सीएसपी रांझी सतीश साहू के समक्ष पहुंची। वहां भी अपेक्षित सुनवाई न होने से निराश होकर महिला थाना रांझी परिसर में ही धरने पर बैठ गई। महिला का कहना है कि उसका यह कदम किसी पूर्वाग्रह से नहीं बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर है। उसने पुलिस प्रशासन से मामले की स्वतंत्र जांच कराने संबंधितों के बयान दर्ज करने अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देने और सुरक्षा प्रदान करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी विधि अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जिला अस्पताल और पीएमश्री एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने आईसीयू पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग का अवलोकन कर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया और प्रबंधन को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री राकेश सिंह ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एमएलबी स्कूल पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न सवालों के सही जवाब देने वाली और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जबलपुर में देशप्रेम और अखंड भारत की स्मृति को समर्पित अनूठी नर्मदा जल तिरंगा यात्रा निकाली गई। पिछले 18 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही इस यात्रा में 6 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर गौरीघाट से तिलवारा घाट तक करीब 10 किलोमीटर तक नर्मदा की लहरों में तैरते हुए पहुंचे। इस भव्य जल यात्रा का मुख्य उद्देश्य अखंड भारत की स्मृति को जीवंत रखना देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देना और देश के शहीदों को नमन करना था। नर्मदा के जलमार्ग पर तिरंगा फहराते तैराकों के इस दृश्य ने पूरे शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की एक मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को होमगार्ड कार्यालय से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में होमगार्ड एसडीआरएफ जवान सिविल डिफेंस वालंटियर आपदा मित्र और केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान मुंगेली के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डिवीजन कमांडेंट आशीष खरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे जवानों ने देशभक्ति के नारों के साथ आम लोगों को तिरंगे के सम्मान और अभियान के प्रति जागरूक किया। यह यात्रा होमगार्ड कार्यालय से शुरू होकर डीआरएम कार्यालय एसपी कार्यालय और तहसील चौक से होते हुए वापस होमगार्ड परिसर में समाप्त हुई जिससे पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।