Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Aug-2026

संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा का जल लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित करने निकली संस्कार कांवड़ यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि जहां तक नजर जा रही है वहां तक कांवड़ यात्री भक्ति साधना और संकल्प के साथ आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इतनी बड़ी और भव्य कांवड़ यात्रा उन्होंने पहली बार देखी है। मुख्यमंत्री ने यात्रा में शामिल कांवड़ यात्रियों और जबलपुरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सावन में नर्मदा की नगरी संस्कारधानी जबलपुर से बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए निकलने वाली यह यात्रा हर वर्ष नए संकल्प और आस्था के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने दादा गुरु और उनके साथ चल रहे हजारों कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। एमपी में बनेंगी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन बटालियन मध्यप्रदेश में औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) की तीन बटालियन गठित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में पुलिस विभाग की नई भर्तियों और पदोन्नतियों को लेकर आयोजित आभार प्रदर्शन समारोह में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि तीन में से एक बटालियन खंडवा में बनाई जाएगी जबकि दो अन्य बटालियनों के स्थान बाद में तय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में विशेष रूप से प्रदेश के अति पिछड़े जनजातीय समूहों को अवसर देने के लिए बैगा भारिया और सहरिया की कंपनियां गठित की जाएंगी। इन कंपनियों में इन समुदायों के युवाओं को शामिल किया जाएगा। पटवारी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर धोखा दे रही सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को छिंदवाड़ा में कहा कि सरकार पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर लोगों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें देश को बचाना है। तो कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना होगा। एथेनॉल ब्लेंडिंग का जिक्र करते हुए पटवारी ने आगे कहा कि देश में पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसद भी मंच से एथेनॉल को लेकर सवाल उठा चुके हैं। सरकार को इस मुद्दे पर देश की जनता को जवाब देना चाहिए। भोपाल में मंदिर डूबा थाना-घरों में घुसा पानी मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। भोपाल में रेलवे ट्रैक मंदिर थाना और घरों में पानी भर गया। सीहोर-शाजापुर में बाढ़ के कारण कई रास्ते बंद हैं। रायसेन में पुल बह गया। विदिशा की बेतवा और शाजापुर की कालीसिंध नदी उफान पर हैं। भोपाल के सेमरा में करीब 200 घरों के आसपास 5-6 फीट तक पानी भरने से लोग घरों में कैद हैं। पिछले 24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज हुई। विदिशा में बाढ़ में बच्चों समेत 17 लोग फंस गए जिन्हें बचाया गया। भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकाली गई उज्जैन में सावन महीने के दूसरे सोमवार पर सोमवार शाम करीब 4 बजे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकाली गई। सवारी में भगवान चंद्रमोलेश्वर पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। इससे पहले महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बैंड की प्रस्तुति भी दी गई। नाले में बही कार 3 बच्चों समेत 9 की मौत राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 50 साल की हथिनी की मौत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना में पहली बार हाथियों के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। इस लड़ाई में घायल हथिनी स्मिता की सोमवार शाम मौत हो गई। वन्यजीव चिकित्सक उस समय मौजूद नहीं थे। उपचार से पहले ही शाम करीब 5 बजे हथिनी ने दम तोड़ दिया।