Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Aug-2026

देहरादून के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून की ओर से 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मेले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां सेवायोजन पंजीयन कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो तथा वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। सावन माह की कांवड़ यात्रा पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ अपने चरम की ओर बढ़ रही है। देश के कोने-कोने से लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भर रहे हैं और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं। इसी बीच हरिद्वार में आस्था और पारिवारिक प्रेम की एक भावुक तस्वीर देखने को मिली। बागपत से एक पिता अपने नन्हे बेटे और बेटी के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे। बच्चों ने बताया कि वे अपनी दादी के अच्छे स्वास्थ्य लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे हैं। मासूम बच्चों का कहना है कि उन्हें भगवान भोलेनाथ पर अटूट विश्वास है और उनकी कृपा से हर सच्ची प्रार्थना स्वीकार होती है। बच्चों की निश्छल भक्ति और अपनी दादी के प्रति उनका स्नेह श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि परिवार के प्रति प्रेम सम्मान और भारतीय संस्कारों की सुंदर मिसाल भी प्रस्तुत कर रही मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड मसूरी रोड पर थानी गांव के निकट आधी रात को महिलाएं लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर गई l लंबे समय से यहां से नशे का कारोबार फल फूल रहा है महिलाओं का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है देर रात तक नशेड़ी यहां घूमते हैं और लोगों के घरों में घुस जाते हैं और गांजा और भांग की मांग करने लगते हैं जिससे यहां के बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है हालांकि पुलिस कभी-कभी यहां पर गस्त लगाती है लेकिन इसके बावजूद भी नशे के कारोबार में कोई कमी नहीं आई है और आखिरकार यहां की महिलाओं को आगे आना पड़ा है उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गढ़वाल संभाग के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर संगठन पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। देहरादून में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उत्तराखंड में अवैध मकानों और बस्तियों को तोड़े जाने तथा उनके विस्थापन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद चमोली ने इस पूरे मामले पर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मेयर रहते हुए ब्रह्मपुरी दीपनगर और कांवली जैसे इलाकों में नदी किनारे असुरक्षित बैठे लोगों के लिए कई योजनाएं लाई गई थीं ताकि उन्हें फ्लैट्स में शिफ्ट कर सुरक्षित जीवन दिया जा सके।