Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Aug-2026

वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ 10 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार की हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना के साथ जनजागरण का संदेश दिया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब सिर्फ बाघों के संरक्षण पर ही नहीं बल्कि संकटग्रस्त घड़ियालों के वैज्ञानिक संरक्षण पर भी बड़ा अभियान शुरू हो गया है भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और भारत सरकार के सहयोग से शुरू हुई यह शोध परियोजना अगले ढाई वर्षों तक चलेगी जिसके जरिए घड़ियालों के आवास आबादी और नेस्टिंग साइट्स का गहन अध्ययन किया जाएगा l विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है यहां बाघों के साथ-साथ तेंदुआ एशियाई हाथी भालू हिरणों की कई प्रजातियां 500 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां और अनेक दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं अब कॉर्बेट में संकटग्रस्त (Critically Endangered) घड़ियालों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक शोध परियोजना की शुरुआत की गई है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चल रही भारी बारिश और आपदा की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। देहरादून उत्तरकाशी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। ​मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण जल स्तर बढ़ रहा है और रास्तों पर भी बीच-बीच में रुकावटें आ रही हैं। कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार यात्रा को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। ​वहीं चल रही कावड़ यात्रा के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि अब तक लगभग ढाई करोड़ कांवड़ यात्रियों ने सुरक्षित रूप से मां गंगा का जल लिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए राज्य सरकार जिला प्रशासन पुलिस और अन्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हैं और यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिनमें स्वास्थ्य कार्मिक कौशल विकास परिवहन श्रम सहकारिता और औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। सबसे बड़ा फैसला गो पालन योजना को लेकर लिया गया जिसके तहत अब सामान्य वर्ग के लोगों को भी योजना का लाभ मिलेगा और गाय व भैंस की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को मंजूरी देते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन हर माह की 7 तारीख तक मजदूरी भुगतान और श्रमिकों के हितों के संरक्षण का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट ने हाईकोर्ट के लिए गौलापार में 30 हेक्टेयर भूमि राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए 122 नए पद जीएसटी संशोधन अध्यादेश जल जीवन मिशन की नई व्यवस्था गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार विस्तार को लेकर उत्तर प्रदेश से समझौते सहित कई अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी। इन फैसलों की जानकारी अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान दी। उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद और भाजपा नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने अग्निवीर योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर योजना के तहत देश की सेना युवाओं को परीक्षण के बाद भविष्य के अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है। इसके तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवाओं में रिटेन किया जाएगा जबकि 75 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को नए रोजगार में सही तरीके से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड में देश का पहला ‘अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल’ स्थापित किया गया है। गनहिल की पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर और भारी बोल्डरों ने कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे* एक बार फिर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के बाद पांच परिवारों के करीब 17 लोगों ने सरकारी आवास खाली कर कचहरी के सरकारी कार्यालय के हॉल में शरण ली। कर्मचारियों के अनुसार बुधवार से ही गनहिल की पहाड़ी से लगातार पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन भी बोल्डर गिरने की घटना सामने आने के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई। सुरक्षा को देखते हुए परिवारों ने रात सरकारी आवासों में रहने के बजाय कचहरी के हॉल में गुजारी। कर्मचारी जयपाल सिंह रावत ने बताया कि पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है