Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Aug-2026

हाईकोर्ट ने कहा-वाहन चेकिंग के दौरान चाबी छीनना गलत जबलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच हुए विवाद के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए पुलिस और वकीलों दोनों को कानून के प्रति जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी है। कोर्ट ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग वाहन की चाबी छीनना या अनावश्यक बहस करना उचित नहीं है। साथ ही जबलपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत पर विधि अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। याचिका के अनुसार 11 जुलाई 2026 को ट्रैफिक चेकिंग अभियान के दौरान अधिवक्ता को रोका गया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की गाली-गलौज की मारपीट की और आपराधिक धमकी दी। घटना के बाद नाराज वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सम्पत उपाध्याय से मुलाकात कर शिकायत सौंपी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित अधिवक्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता दिवस देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है लेकिन उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस साल आजादी का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल मंदिर प्रबंधन का मानना है कि सनातन संस्कृति के सभी पर्वों की तरह स्वतंत्रता दिवस भी तिथि के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ था उस दिन श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी। वैदिक पंचांग में यह तिथि इस साल 11 अगस्त को पड़ रही है इसीलिए मंदिर में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पं. अक्षत व्यास ने कहा- दीपावली रक्षाबंधन दशहरा और होली जैसे सभी पर्व हर साल पंचांग की तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख से मनाना उचित नहीं है। इसी विचार के आधार पर बड़े गणेश मंदिर में सालों से स्वतंत्रता दिवस तिथि के अनुसार मनाया जा रहा है। सीधी में पहाड़ी से खिसक रही मिट्टी भूस्खलन का खतरा सीधी जिले के सोन नदी स्थित भवरसेन घाट पर शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सुबह करीब 7 बजे मूसलाधार बारिश से सोन नदी का पुल पानी में डूब गया जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया। इस स्थिति से सीधी मुख्यालय और रामपुर नैकिन तहसील के लगभग 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। लगभग 500 मीटर लंबे इस पुल पर पानी भर जाने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है जो यात्रियों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। म्युचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे टीचर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति 2026 में चयनित उम्मीदवारों के लिए पारस्परिक (म्यूचुअल) जिला परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए शुरू की गई है जिन्हें पारिवारिक सामाजिक चिकित्सीय अथवा अन्य कारणों से चयन के बाद आवंटित जिले एवं विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने या नियमित रूप से सेवाएं देने में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि समान श्रेणी (Category) के दो चयनित अभ्यर्थी यदि आपसी सहमति से अपने आवंटित जिले (आवंटित विद्यालय सहित) का परिवर्तन करना चाहते हैं तो वे 10 एवं 11 अगस्त 2026 को TRC पोर्टल पर पारस्परिक जिला परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।