E20 पर बीजेपी सांसद का विवादित बयान बोले शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा... देशभर में E20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन चल रहा है. इसी बीच रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने इसे लेकर विवादित बयान दिया है. दरअसल रविवार को रीवा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने का विरोध करने वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने एथेनॉल मिलाने का समर्थन करते हुए कहा शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? सांसद के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा पर निशाना साधा है. सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष काल में विशेष आराधना भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के दूसरे सोमवार पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर में भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान ध्यान और पूजन किया गया। 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव मुकाबला होगा त्रिकोणीय कॉलेज राजनीति में अब तक मुख्य मुकाबला भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस के NSUI के बीच रहा है। लेकिन इस बार छात्रसंघ चुनाव में पहली बार जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) भी सीधे मैदान में उतरने जा रहा है। जयस ने प्रदेश के सभी कॉलेजों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन की ओर से खासतौर पर आदिवासी समाज के युवाओं को उम्मीदवार बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है। नौ साल बाद मध्य प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। सागर-नीमच समेत 5 नए एयरपोर्ट बनेंगे प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए बड़ा फैसला हुआ है। केंद्र सरकार प्रदेश में प्रस्तावित 10 एयरस्ट्रिप्स में से पहले चरण में 5 को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करेगी। इनमें सबसे पहले भोपाल से सबसे दूरस्थ नगर निगम सिंगरौली में एयरपोर्ट बनाया जाएगा। केंद्र ने इन पांच एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी देने के साथ ही उज्जैन और शिवपुरी के निर्माणाधीन एयरपोर्ट की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खोले गए मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के बाद कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। भोपाल सीहोर रायसेन शाजापुर विदिशा शिवपुरी हरदा और शुजालपुर समेत कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।