Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Aug-2026

देवभूमि देहरादून के महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। सावन के इस पवित्र महीने और पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। ​मंदिर के आचार्य योगेश नौड़ियाल ने बताया कि सावन मास को हिंदू धर्म में बहुत ही पुण्य और पवित्र महीना माना गया है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान करने और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पुराणों में भी कहा गया है कि सावन मास में भगवान शंकर को एक भी बेलपत्र अर्पित करने से जन्म-जन्मांतर और युग-युगांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने सभी शिव भक्तों से दूध दही घी और शक्कर आदि पंचामृत से भगवान का अभिषेक करने की अपील की। उत्तराखंड में हर पात्र परिवार को अपना घर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के 232 लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ भवन संख्या आवंटित की गई। लाभार्थियों और अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिससे आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री के सबका घर के संकल्प को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में धरातल पर उतार रहे हैं और हर पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस प्रदेश में अपने चुनावी अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बड़ी जनसभा से करने जा रही है पार्टी ने 8 अगस्त को खड़गे की प्रस्तावित रैली की तैयारी शुरू कर दी है रैली के लिए फिलहाल हल्द्वानी को पहली पसंद माना जा रहा है प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 18 जुलाई को पीएसी की बैठक में 8 अगस्त को खड़गे की रैली कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था उनका कहना है कि हल्द्वानी सबसे उपयुक्त स्थान माना जा रहा है क्योंकि यहां से कुमाऊं के पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। राजेंद्र सिंह भंडारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावित दौरा एक दिवसीय ही रहेगा उनके अनुसार 9 अगस्त को दिल्ली में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है इसलिए 8 अगस्त को रैली कर युवा कार्यकर्ता उसी दिन दिल्ली रवाना हो सकेंगे उन्होंने बताया कि दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में अगले दो से तीन महीने की चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति स्टार प्रचारकों की सूची घोषणा पत्र समिति के गठन और चुनाव अभियान के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। उत्तराखंड में भी मानसून अपना असर दिखा रहा है। लगातार हल्की मध्यम से लेकर बारी बारिश के भी दौर देखे जा रहे हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग भी लगातार पूर्वानुमान जारी कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने बताया कि बीते जुलाई माह में बारिश सामान्य से 9% अधिक रही है जबकि सीजन में माइनस 5% रही है जो सामान्य के आसपास ही मानी जाती है। वहीं आज के लिए देहरादून व बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक यानि 6 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम बारिश जबकि उसके अगले तीन दिनों में अनेक स्थानों में हल्की मध्यम बारिश के दौर देखे जा सकते हैं। साथ ही इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं कहीं पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है। ईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा अत्यंत कठिन त्याग और परिश्रम वाली यात्रा है जिसे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ जल उठाने और शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए आते हैं। हालांकि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ियों के भेष में यात्रा में शामिल होकर उत्पात मचाने और हुड़दंग करने की कोशिश करते हैं जिन पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।