Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Aug-2026

BJP नेता बोला- मेरे सामने सेक्स करो नहीं किया तो दोस्त को बैट से पीटकर मार डाला मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में जनपद अध्यक्ष के पति बीजेपी नेता ने अपने साथियों संग मिलकर गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त को न्यूड कर पीटा। आरोपियों ने दोनों को लकड़ी के डंडे और बेसबॉल के बैट से सिर पर कई वार किए। हमले में शख्स का सिर फूट गया। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। आरोपियों ने पीटने का वीडियो भी बनाया। मृतक की पहचान हरिराम गोमाजी के रूप में हुई है। उनके शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले। वहीं महिला की हालत भी गंभीर है। महिला और उसका दोस्त रहम की भीख मांगते रहे। बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे लेकिन आरोपी उन्हें पीटते रहे। आरोपियों ने मारपीट की पूरी वारदात का वीडियो बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में आरोपी हरिराम से कह रहे हैं कि तुम हमारे सामने ही इस महिला से सेक्स करो। हरिराम को गालियां भी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। पूर्व मंत्री-भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। वे लंबे समय तक उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे और प्रदेश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्थान रहा। दोपहर तीन बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन उनकी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। एमपी ही ऐसा राज्य है जहां सबसे कम ग्रेड पे पटवारियों को मिल रहा है। दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 30 जुलाई को मतदान के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं को लिखित शिकायत भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया और भितरघात किया। महिला को काले सांप ने 5 बार डसा नर्मदापुरम जिले में झील पिपरिया गांव में सांप के काटने के 20 दिन बाद महिला राधाबाई अब स्वस्थ है। उसे दो मिनट में पांच बार सांप ने डस लिया था। पहले झाड़–फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने 40 मिनट में 10 और 24 घंटे में 35 एंटी-स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन देकर जान बचा ली। जहर के असर से सूजी उंगली का ऑपरेशन भी करना पड़ा।