Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
03-Aug-2026

रणबीर की रामायण के मेकर्स को रामलीला महासंघ की चेतावनी रणबीर कपूर सनी देओल और यश स्टारर फिल्म रामायण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि इस दिवाली पर देश-विदेश में रिलीज होने से पहले यह फिल्म उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाई जाए। महासंघ का कहना है कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऐसे कई सीन हो सकते हैं जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर विवादित सीन नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि अब तक डायरेक्टर नितेश तिवारी या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट टीवी शो अपोलीना- सपनों की उड़ान एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने हाल ही में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट घरेलू हिंसा चरित्र पर सवाल उठाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक सास उर्मिला कौशिक और नंद कीर्ति कौशिक का नाम भी शिकायत में लिखवाया है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार अदिति शर्मा जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में अभिनीत से मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 3 सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने 12 नवंबर 2024 में परिवार की रजामंदी से अभिनीत से शादी की। शादी से पहले ही दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव के एक फ्लैट में साथ रह रहे थे। भाबीजी घर पर हैं एक्ट्रेस का पीछा करता था शख्स भाबीजी घर पर हैं टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी के डरावने वाकयों का खुलासा किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में टीवी शो कस्तूरी के सेट पर उनकी रैगिंग हुई थी और प्रोडक्शन टीम के लोग उनसे गलत बर्ताव करते थे। इसके अलावा इंदौर में स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक स्टॉकर उनका पीछा करता था और पूरे मोहल्ले की दीवारों पर अपना और शुभांगी का नाम लिख देता था। PM मोदी को गाली देने पर नाराज हुईं भूमि पेडनेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कड़ा एतराज जताया है। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जारी इस प्रदर्शन में नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भूमि पेडनेकर अभिनेता मुकेश खन्ना और सांसद कंगना रनोट समेत कई बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है।