Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jul-2026

जन नायकन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खास तौर पर विजय के सिग्नेचर स्टाइल और दमदार एंट्री पर सिनेमाघरों में फैंस ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें दर्शकों का उत्साह साफ देखा जा सकता है। छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और हिंसा को लेकर अभिनेता सलमान खान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था जिसका हिंसक होना बेहद दुखद है। सलमान ने पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए छात्रों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग का समर्थन किया। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए क्योंकि यह केवल छात्रों और शिक्षा से जुड़ा विषय है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि वे अपने लिए नहीं बल्कि देश के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बॉलीवुड का समर्थन दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद बॉलीवुड के कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए और उनके आंदोलन को निष्पक्ष बताया। वहीं रत्ना पाठक शाह सीमा पाहवा और राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों की मांगों का समर्थन किया। कलाकारों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की आवाज सुने जाने की जरूरत पर जोर दिया। CJP प्रदर्शन में घायल हुए टीवी अभिनेता सेहबान टीवी अभिनेता सेहबान ने दावा किया है कि छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दो महिला मित्रों को बचाने की कोशिश में उनके हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर लाठियां लगीं जिससे हाथ सूज गया है। सेहबान ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं और छात्रों के साथ भी सख्ती की और किसी को नहीं बख्शा। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को बेहद दुखद बताया। अभिनेत्री आयशा खान ने हिरासत पर उठाए सवाल फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री आयशा खान ने दावा किया है कि उन्हें बिना किसी कारण पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा के अनुसार वे न तो प्रदर्शन का हिस्सा थीं और न ही नारेबाजी कर रही थीं फिर भी चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें वैन में बैठा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कहा कि उनके भाई और दोस्तों को पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।