Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Jul-2026

लठ मारकर वोट डलवाएंगे... वायरल वीडियो से दतिया उपचुनाव में सियासी घमासान मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सियासी माहौल गरमा दिया है. वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के सामने यह कहते हुए सुनाई देता है कि लठ से वोट डलवाएंगे मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे. वीडियो में मंत्री युवक की पीठ थपथपाते हुए और अरे वाह कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. सरकारी बाबू का फर्जी आयुष्मान कार्ड से लाखों का इलाज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जबलपुर में पदस्थ एक कर्मचारी पर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर निजी अस्पताल में लाखों रुपये का इलाज कराने का आरोप सही पाया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि कर्मचारी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आयुष्मान योजना का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है और अब वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। CJP के प्रोटेस्ट पर एक्टर रघुवीर यादव भावुक CJP के जेनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अब देश के चर्चित अभिनेता रघुवीर यादव भी खुलकर सामने आ गए हैं। इन दिनों वे चर्चित वेब सीरीज पंचायत में प्रधान के किरदार के कारण घर-घर में लोकप्रिय हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि मासूम बच्चों के साथ जो हुआ उसने उन्हें भीतर तक आहत कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के रघुवीर यादव ने हाल ही में पंचायत वेब सीरीज में प्रधान का कैरेक्टर निभाया है। नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी किया। वे पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष तक इस पोस्ट पर रहेंगे। इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल (बैच 1991) को अस्थायी तौर पर राज्य का नया कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए की गई है। एमपी में तीन दिन से बारिश40 से ज्यादा जिले भीगे मध्य प्रदेश में तीन मजबूत सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने 24 घंटे के लिए इंदौर उज्जैन समेत 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से कई जगह सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं भोपाल में 90 साल पुराने जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से एक युवक घायल हो गया।