Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Jul-2026

राम मंदिर ट्रस्ट ने वसीयत मामले में ईओडब्ल्यू और ईडी जांच की मांग की नीट पेपर लीक के विरोध में युवक ने कलेक्ट्रेट में फोड़ा सुतली बम बाद में मांगी माफी राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का धरना टायर जलाकर जताया आक्रोश राम मंदिर ट्रस्ट अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट अंग्रेजी स्कूल ट्रस्ट और अग्रवाल समाज ने स्वर्गीय मोहनलाल माहेश्वरी की वर्ष 1996 की वसीयत को करीब 30 वर्षों तक दबाकर रखने का आरोप लगाते हुए मामले की ईओडब्ल्यू और ईडी से जांच कराने की मांग की है। बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संपत्ति के लेन-देन की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग उठाई। ट्रस्ट का दावा है कि मोहनलाल माहेश्वरी ने अपनी संपत्ति सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के नाम करने की इच्छा जताई थी लेकिन वसीयत को छिपाकर संपत्ति का विक्रय कर दिया गया। ट्रस्ट के अधिवक्ता वर्णन श्रीवास्तव ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों और विधिक नोटिसों के जवाब में संबंधित पक्षों ने वसीयत लंबे समय तक अपने कब्जे में होने की बात स्वीकार की है। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सुतली बम फोड़ दिया। युवक ने सरकार विरोधी नारे लगाए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ ‘भगत सिंह जिंदाबाद’ व ‘भ्रष्टाचार मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक की पहचान सुजल मेश्राम के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद उसने लिखित में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। घटना के बाद जिला प्रशासन की संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के हनुमान चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस ने बर्बरता की जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस मौके पर तैनात रही। जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी 25 वर्षीय युवक नंदकिशोर उपवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार नंदकिशोर बुधवार सुबह खेत से लौटने के बाद चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत करने लगा। उसे पहले खैरलांजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर जांच डायरी खैरलांजी थाने भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। नगर के बस स्टैंड से तहसील मार्ग और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सामने की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करीब 100 मीटर का हिस्सा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है जिससे आम नागरिकों स्कूली बच्चों और कॉलेज छात्रों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से तहसील कार्यालय जनपद पंचायत स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी भी आवागमन करते हैं लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द डामरीकरण या पैचवर्क कराने की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। लामता क्षेत्र के परतापुर राघोटोला स्थित निर्माणाधीन माइक्रो इरिगेशन परियोजना प्लांट में हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का ग्रामीण आदिवासी संगठन का विरोध जारी है। मंगलवार को म.प्र आदिवासी विकास परिषद युवा मोर्चा के बैनर तले लामता परतापुर चांगोटोला सहित आसपास के गांवों से काफी संख्या में आदिवासी ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने थाना लामता में दर्ज अपराध क्रमांक 78/2026 की विवेचना पर सवाल उठाते हुए शहर के कालीपुतली चौक से अंबेडकर चौक होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकाली। एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपकर आगजनी मामले की निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित जांच की मांग की गई है।