मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक को थप्पड़’ मार गए! विधानसभा में कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस विधायकों और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच हल्की-फुल्की बहस भी हुई। मंत्री विजयवर्गीय जब वहां से जाने लगे तो धरने पर बैठे छिंदवाड़ा जिले के सौसर से विधायक विजय चौरे को ‘प्यार भरा थप्पड़’ मार गए। छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में हंगामे के आसार मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस विधायक इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। पीएमश्री स्कूल के टीचर पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज गंजबासौदा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के बायोलॉजी टीचर पर छात्राओं से ‘बैड टच’ का आरोप लगा है। मामले में टीचर सुनील दधीची के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई छात्राओं द्वारा शिक्षक की शिकायत के बाद की गई।प्राचार्य सुमन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार टीचर सुनील दधीची पर क्लासरूम में अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने यौन संबंधी संकेत देने और बच्चियों के निजी अंगों को अनुचित तरीके से छूने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एमपी के 15 जिलों में आज हेवी रेन का अलर्ट बीते 36 घंटे से 35 से ज्यादा जिलों में पानी बरस रहा मध्य प्रदेश में बीते 36 घंटे से 35 से ज्यादा जिलों में पानी बरस रहा है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो अगले 4 दिन तक तेज बारिश का दौर रहेगा। बुधवार को उज्जैन धार गुना समेत 15 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में रात से ही रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। आज जिन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है उनमें शिवपुरी गुना सागर और डिंडौरी शामिल हैं। 24 घंटे में यहां 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। श्योपुर अशोकनगर टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना दमोह नीमच मंदसौर उज्जैन धार और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी है।