पेपर लीक पर मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे । युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने एजुकेशन सिस्टम बर्बाद होने दिया और इसके जिम्मेदार व्यक्तियों को संरक्षण दिया। कॉकरोच पार्टी बोली- धर्मेंद्र प्रधान के हटने तक विरोध करेंगे दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह हजारों लोग वहां जमा थे। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं।दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर महीनेभर से प्रदर्शन चल रहा है लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई। अब पत्थरबाजी के जरिए प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस खुद पत्थर से भरे ट्रक यहां लेकर आ रही है। संसद भवन परिसर में NDA और विपक्ष आमने-सामने संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन परिसर में NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा सहित NDA के सहयोगी दलों के सांसदों ने मकर द्वार के सामने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे पीएम आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल के धरने का विरोध कर रहे हैं। 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक सोनम वांगचुक के अनशन का आज यानी गुरुवार को 26वां दिन है। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए उन्हें दो दिन हो चुके हैं। बुधवार को उनसे मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और समाजवादी पार्टी के 15 विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया था। 600 पुलिसकर्मियों को 3 शिफ्टों में तैनात किया है। एक्जिट गेट बंद कर दिया गया है अब एंट्री गेट से ही आना-जाना होगा। इसके अलावा बाहरी वाहनों को प्रॉपर अपॉइंटमेंट और रीज़न देने पर ही एंट्री मिलेगी। MP-UP में भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं।