Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Jul-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि कैबिनेट ने राज्य की तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस निर्णय के तहत पुलिस विभाग में आरक्षक वन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में प्रहरी के पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ चार वर्ष की सेवा पूरी कर वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्त अग्निवीरों को मिलेगा। इसके अलावा खरीफ और रबी सीजन में किसानों को उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन को भी मंजूरी दी गई। समिति उर्वरकों की आपूर्ति और उपलब्धता की समीक्षा कर राज्य सरकार को आवश्यक सुझाव देगी। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गरियाबंद के तिरंगा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। बेमेतरा जिले के हरड़ुआ स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर छात्रों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। रायगढ़ जिले के कोतवाली पुलिस ने सहारा इंडिया निवेश घोटाले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया के रायगढ़ शाखा प्रबंधक विजय कुमार शराफ को कोतरारोड़ क्षेत्र से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में दर्ज मामले में निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कर परिपक्वता के बाद राशि वापस नहीं करने और धोखाधड़ी के आरोप हैं। जांच में अब तक रायगढ़ सहित अन्य जिलों के 3848 निवेशकों से करीब ₹40.78 करोड़ की ठगी सामने आ चुकी है। मामले में इससे पहले भी सहारा इंडिया समूह के कई अधिकारी और शाखा प्रबंधक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सक्ती जिले के नगर पंचायत बाराद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। मामले में कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। प्रारंभिक जांच में पटवारी और नगर पंचायत के कुछ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि शासकीय भूमि से संबंधित दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी कर पीएम आवास के लिए रिकॉर्ड तैयार किए गए। प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।