आदिवासी युवक ने पीएम-शिक्षा मंत्री पर पोस्ट की तो माफी मंगवाई युवक बोला- भारत छोड़ सकते हो नहीं तो पेंट गीली हो जाएगी मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के हरसोल गांव में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया है। एक आदिवासी युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पोस्ट से नाराज होकर कुछ लोगों ने सोमवार देर रात उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।पीड़ित रमेश पिता सुमेर सिंह भील निवासी हरसोल ने बताया कि उसने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और कथित पुलिस कार्रवाई से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। पोस्ट में लिखा था “शर्म आती है मुझे ऐसे व्यक्ति को अपना प्रधानमंत्री कहते हुए जिसको एक महान साइंटिस्ट के जीवन और करोड़ों बच्चों के भविष्य से ज़्यादा अपने अनपढ़ मंत्री की कुर्सी प्यारी है।”इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक रमेश से पोस्ट को लेकर हाथ जोड़कर माफी मंगवाते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही एक युवक यह भी कहते सुनाई दे रहा है कि जो लोग पोस्ट कर रहे हैं यशस्वी प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहते हुए अगर शर्म आ रही हो ना तो आप भारत छोड़ सकते हो। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है और यह तुम्हारी गलतफहमी है कि तुम्हारे पास कोई आएगा नहीं हमारे जैसे कार्यकर्ता अगर पहुंच गए ना तो पेंट गीली हो जाएगी। एमपी में UCC बिल पास मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक मध्य प्रदेश विधानसभा में पास हो गया। विपक्ष के तीखे विरोध और वॉकआउट के प्रयासों के बीच स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही जारी रखते हुए विधेयक को पास घोषित कर दिया। शिवराज और धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका रतलाम जिले के सैलाना में मंगलवार दोपहर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं मूंग खरीदी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर मीनाक्षी नटराजन हाईकोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा चुनाव परिणाम को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को जबलपुर पहुंचीं मीनाक्षी नटराजन ने बताया कि उन्होंने निर्धारित 45 दिनों की समय-सीमा के भीतर चुनाव याचिका दायर कर दी है और जल्द ही इस पर सुनवाई होने की उम्मीद है। राजा हत्याकांड-सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर की सलाह दी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी उसकी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने की सलाह दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम के वकील से कहा- उनके पास दो विकल्प हैं-पहला- यदि वे चाहें तो यह अदालत मेघालय सरकार की अपील पर उनकी दलीलें सुनकर अंतिम आदेश पारित कर सकती है।दूसरा- सोनम फिलहाल आत्मसमर्पण करे ताकि जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकें और इस दौरान जमानत के मुद्दे पर भी विचार किया जा सके।कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को करेगी। उसी दिन यह फैसला हो सकता है कि सोनम की जमानत बरकरार रहेगी या उसे जेल जाना होगा। रायसेन में सड़क धंसी; सागर-भोपाल हाईवे जाम मध्य प्रदेश में दो से तीन हफ्ते बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 24 घंटे में भोपाल जबलपुर ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 4.1 इंच बारिश राजगढ़ में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।