Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Jul-2026

जबलपुर की गोहलपुर पुलिस ने वाहन चोरों और बैटरी चोराने वाले उस्तादों का ऐसा पक्का इलाज किया है कि उनके होश ही उड़ गए! पुलिस ने अलग-अलग मामलों का भंडाफोड़ करते हुए कुल 6 शातिर बदमाशों को दबोचकर उनके पास से 10 चोरी की गाड़ियां और 10 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं जिनका कुल माल करीब 12 लाख रुपये का है। गाड़ियां उड़ाने वाले शादाब खान फैजान खान और शाहरुख खान उर्फ टूटी ने पूछताछ में तो तोते की तरह सब उगल दिया कि कैसे उन्होंने गोहलपुर ग्वारीघाट गोरखपुर से लेकर कटनी तक में हाथ साफ किया था। दूसरी तरफ संजीवनी अस्पताल और चौधरी मोहल्ला इलाके में ई-रिक्शा चालकों की रातों की नींद उड़ाने वाले मोहम्मद फैजल अंसारी मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अशफाक को भी पुलिस ने 10 बैटरियों के साथ धर दबोचा। वैसे इन बदमाशों का ट्रैक रिकॉर्ड भी कम धमाकेदार नहीं है—फैजान खान पर पहले से 12 और शाहरुख उर्फ टूटी पर 14 क्रिमिनल केस दर्ज हैं! फिलहाल गोहलपुर पुलिस ने इन रंगबाजों को सलाखों के पीछे ठूंस दिया है और रिमांड पर लेकर पुराने सारे रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। कट्टे का खौफ दिखाकर एक्टिवा उड़ाने वाले तीन बेखौफ बदमाशों की हेकड़ी पुलिस ने मिनटों में निकाल दी 18 जुलाई को करिया पाथर मरघटाई के पास समदड़िया यंग सिटी निवासी धर्मपाल सिंह राजपूत को घेरकर इन शातिर बदमाशों ने कट्टा अड़ाया और उनकी एक्टिवा लेकर फुर्र हो गए थे। पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण ली जिसके बाद घमापुर पुलिस ने तगड़ा जाल बिछाया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सर्विलांस के दम पर पुलिस ने साहिल सेन राज सोनकर और सम्मान रैकवार को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो मुख्य आरोपी सम्मान रैकवार के पास से वही देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई एक्टिवा भी जब्त कर ली जबकि वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक साहिल सेन के पास से बरामद हुई। अब ज़रा इन खिलाड़ियों का इतिहास भी सुन लीजिए—कट्टाधारी सम्मान रैकवार पर पहले से 21 और साहिल सेन पर 3 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं! फिलहाल घमापुर पुलिस ने तीनों को सलाखों के पीछे भेजकर इलाके में अपना खौफ कायम कर दिया है। जबलपुर : जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक सहित विभिन्न परीक्षा घोटालों के विरोध में NSUI ने जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सामने जोरदार उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। NSUI के प्रदेश सचिव सक्षम यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पूरे प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। जबलपुर : जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर थाना बेलखेड़ा और सुआतला क्षेत्र के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पटेल सहित 5 युवकों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को थाने के सामने जबलपुर-भोपाल मार्ग पर रखकर उग्र प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि हादसे के दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। जबलपुर : एसपी कार्यालय की मंगलवार जनसुनवाई में जिलेटिन फैक्ट्री क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता राजकुमार वर्मा ने भेड़ाघाट पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी बीते 14 जुलाई को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। भेड़ाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद परिजनों को पता चला कि बरेला निवासी गणेश सोनवानी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि संदिग्ध युवक का नाम पता और उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच तक नहीं की। बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पीड़ित पिता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच बेटी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर : राज्यसभा चुनाव में कथित धांधली के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करने मंगलवार को जबलपुर पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने नीट आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र का काला अध्याय करार दिया। साथ ही सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और युवाओं की आवाज दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में कतई स्वीकार्य नहीं है। पूर्व सांसद ने नीट विवाद के चलते अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। किसान आंदोलन सीएए विरोध और भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर विरोधी स्वर को देशद्रोही बताकर दबाने का प्रयास कर रही है। नटराजन ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई देश के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है और युवाओं का यह संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगा। जबलपुर : मानसून की बारिश शुरू होते ही ग्राम करारी सिमरिया में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गांव की मुख्य सड़क और सरकारी स्कूल के आसपास बारिश का पानी जमा होने से स्कूली बच्चों बुजुर्गों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने कीचड़ और गड्ढों के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं वहीं बच्चों के बैग व ड्रेस भी खराब हो रहे हैं। मासूम बच्चों और परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को क्षेत्रीय लोगों और अभिभावकों ने मीडिया के जरिए अपनी समस्या उठाते हुए जल्द से जल्द पक्की सड़क बनवाने और जलजमाव से राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।