Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Jul-2026

जिसने पढ़ाई नहीं की जिसका न कोई पढ़ने वाला हो वो क्या जाने छात्रों का दर्द शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहीद भगत सिंह चौक पर देश के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया l जंतर मंतर पर कल छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़ने के बाद कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए इसके विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ता सहित भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया l शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर जिस तरह से युवाओं पर सरकार द्वारा लाठियां बरसाई गई है और एक बार भी संवाद करने का प्रयास नहीं किया गया है यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है l उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं l उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बाद भाजपा सरकार की छवि उम्मीद हुई है और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है l दिल्ली में प्रदर्शन और संसद कूच के दौरान बनी तनाव की स्थिति और सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज से पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। जिसका असर अब सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है l उत्तराखंड में भी लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरे। देहरादून में सुराज सेवादल गांधी पार्क के गेट के आगे प्रदर्शन करता हुआ नजर आया। इस दौरान तख्ती पोस्टर लेकर लगातार केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई गई और छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की भी घोर निंदा की गई। लगातार बारिश के बीच पानी वाला बैंड के समीप मसूरी-देहरादून मार्ग का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क धंसने के कारण कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन ने पूरी रात जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने और मार्ग को यातायात योग्य बनाने का अभियान चलाया।बताया जा रहा है कि यह सड़क कुछ ही महीने पहले आपदा के बाद दोबारा बनाई गई थी लेकिन पहली ही बड़ी बारिश में सड़क धंस जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं l बरसात के कारण देहरादून से मसूरी जाने वाले मार्ग का एक हिस्सा धंस गया है जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है और सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। ​आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के एक विशेष हिस्से के धंसने के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रक यूनियनों और उत्तराखंड परिवहन निगम (TGM) को पत्र लिखा जा रहा है जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जब तक सड़क की स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती तब तक वाहन चालक इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। बद्रीनाथ मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारियों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार से जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मंदिर समिति अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाने के साथ हुए अध्यक्ष को पद से हटाने पर भी जोर डाला है। वहीं BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर पलटवार किया है। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बद्री-केदार मंदिर समिति करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। मामले के सामने आने के बाद तीन स्तरीय जांच चल रही है उसी के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति का उद्देश्य है कि चढ़ावा चोरी में शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। द्विवेदी ने गोदियाल पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विवेकाधीन कोष का निजी इस्तेमाल और करीबियों में बांटने का काम हुआ व करोड़ों की धांधली हुई डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रुड़की शाखा ने कड़ा विरोध जताया है। रुड़की के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा न केवल डॉक्टरों की सुरक्षा बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र के लिए गंभीर खतरा है। संगठन ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाईअस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आपको बता दें कि बीती रोज एक निजी अस्पताल में कुछ लोगो के द्वारा स्टॉफ के साथ अभद्रता व मारपीट की गई थी जिसको लेकर डॉक्टरों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर बढ़ते हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है।