Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Jul-2026

घटिया भोजन से नाराज एकलव्य विद्यालय के छात्रों का हंगामा बारिश में धरने पर बैठे जनसुनवाई के लंबित मामलों पर कलेक्टर सख्त एक सप्ताह में निराकरण के दिए निर्देश मुख्य बस्ती छोड़ जंगल में पंचायत भवन! ग्रामीणों ने खोला मोर्चा जंगली सुअर के शिकार में चार गिरफ्तार कोर्ट ने भेजा जेल सिंटेक्स टंकी में छिपाई 1500 किलो लाहन जब्त आबकारी की बड़ी कार्रवाई जिले के तामिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हॉस्टल के भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर सोमवार सुबह छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज छात्र बारिश के बीच सुबह से ही विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और खराब भोजन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि लंबे समय से उन्हें घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। कई बार खाने में कीड़े मिलने जैसी शिकायतें भी सामने आईं लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया।छात्राओं ने सपष्ट कहा कि जब तक उनकी मुलाकात जिला कलेक्टर से नहीं कराई जाएगी तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।सूचना मिलते ही तामिया तहसीलदार थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार कराने के साथ ही उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तामिया के प्राचार्य राजेश कुशवाह और उप प्राचार्य दिनेश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस संबंध में आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का एक सप्ताह के भीतर निराकरण किया जाए तथा की गई कार्रवाई का विवरण जनआकांक्षा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन न्यायालयीन प्रकरणों और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए बिना परमिट संचालित वाहनों पर कार्रवाई अवैध निर्माण हटाने सहित अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तामिया जनपद की ग्राम पंचायत मोहली माता माल में पंचायत भवन के निर्माण स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर सरपंच प्रतिनिधि पर ग्राम सभा के निर्णय की अनदेखी मनमानी और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की मौजूदगी में पंचायत भवन मुख्य बस्ती में बनाने का निर्णय हुआ था लेकिन अब इसे निजी स्वार्थ के चलते जंगल के समीप स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है जहां सड़क बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुख्य बस्ती में ही पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग की है। वन परिक्षेत्र चौरई के सांख सर्किल अंतर्गत ग्राम ग्रेठिया-खैरांजी मार्ग पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने आरोपियों को मौके पर मांस का सेवन करते हुए पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया आबकारी विभाग ने जामई वृत्त के जूनाढाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 1500 किलो महुआ लाहन और 30 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की। लाहन सिंटेक्स टंकी और ड्रमों में छिपाकर रखा गया था। आबकारी टीम ने लाहन को मौके पर नष्ट कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज किए जबकि एक आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर अलग मामला कायम किया। सरकारी स्कूलों के 41 विद्यार्थियों ने नीट में रचा इतिहास कलेक्टर ने किया सम्मानित जिले के शासकीय विद्यालयों के 41 विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तहत संचालित जेईई-नीट तैयारी कार्यक्रम का यह सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। अब तक प्राप्त 110 परिणामों में 41 विद्यार्थी सफल हुए हैं और यह संख्या बढ़ने की संभावना है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सफल विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और शिक्षकों का सम्मान कर बधाई दी। चार दिवसीय दौरे पर कल आएंगे पूर्व सांसद नकुलनाथ कांग्रेस की बैठकों में होंगे शामिल पूर्व सांसद नकुलनाथ 21 से 24 जुलाई तक चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा आएंगे। इस दौरान वे कांग्रेस संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दौरे के दौरान राजीव भवन में जिला ब्लॉक नगर एनएसयूआई एससी प्रकोष्ठ और युवक कांग्रेस की बैठकों में भी भाग लेंगे। 24 जुलाई को नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भी आवाज उठाई। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की। काव्यगोष्ठी में लीलाधर मंडलोई की आत्मकथा पर चर्चा आंचलिक साहित्यकार परिषद की मासिक काव्यगोष्ठी संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया तथा वरिष्ठ साहित्यकार लीलाधर मंडलोई की आत्मकथा जब से आँख खुली है पर चर्चा की गई।