Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Jul-2026

पब्लिक टॉयलेट में मिला 6 माह का भ्रूण पीएम मोदी ने किया छिंदवाड़ा व जुन्नारदेव के रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण हिस्सेदारों की मनमानी से बड़ा तालाब खतरे में मुहाना तोड़कर बहाया पानी बड़ी दुर्घटना की आशंका हाई वोल्टेज ड्रामा पत्नी के घर छोड़ने से आहत पति 130 फीट बीएसएनएल टावर पर चढ़ा एक ही चोर से खुलीं कई वारदातें पुलिस ने 3 बाइक व लैपटॉप किया बरामद जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सफाई कर्मियों को एक सार्वजनिक शौचालय के भीतर भ्रूण देखा । सूचना मिलते ही हर्रई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार सुबह नियमित सफाई के लिए पहुंचे सफाई कर्मी जब सार्वजनिक शौचालय के महिला प्रसाधन में जब टायलेट सीट के अंदर पानी डाला तो पानी अंदर नहीं जा रहा था। सफाईकर्मी ने टायलेट सीट के अंदर हाथ डालकर देखा तो वहां भ्रूण फसा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लोगों और पुलिस को दी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन का 17 करोड़ रुपये और जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का 26 करोड़ रुपये की लागत से हुए पुनर्विकास का भी उद्घाटन हुआ। छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है और आज देश के रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर छिंदवाड़ा में रेलवे की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। शहर के बड़े तालाब में कुछ हिस्सेदारों द्वारा कथित रूप से तालाब का मुहाना तोड़कर पानी बहा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि तालाब को जानबूझकर सुखाने की कोशिश की जा रही है जिससे पर्यावरण और जल संरक्षण दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।वहीं हिस्सेदारों का कहना है कि तालाब में मछलियां मर जाने से पानी में बदबू फैल गई थी और पानी अत्यधिक गंदा हो गया था। उनका तर्क है कि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु रहे इसलिए पानी खाली किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मुहाना तोड़ना गंभीर लापरवाही है। पांढुर्णा में शुक्रवार सुबह पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान एक युवक 130 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे तक चली समझाइश और पत्नी द्वारा साथ रहने का लिखित आश्वासन देने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक की पहचान सावजपानी निवासी विजय तुमडाम के रूप में हुई है जिसकी शादी दो माह पहले हुई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले 12 दिनों में बीएसएनएल टावर पर चढ़ने की यह दूसरी घटना है जिससे टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नारायन ने शुक्रवार को जिला ओलम्पिक स्टेडियम पहुंचकर निर्माणाधीन फुटबॉल मैदान सहित विभिन्न खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 43 लाख रुपये की लागत से बन रहे फुटबॉल मैदान का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल परिसर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। टूटे बिजली तार ने ली किशोरी की जान गांव में पसरा मातम जिले के हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय प्रिया मरस्कोले की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया जय सक्सेना का जन्मदिन शुक्रवार को रोहना में युवा कांग्रेस नेता एवं सरपंच जय सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका स्वागत किया तथा पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जय सक्सेना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अवैध शराब के ठिकानों पर छापा 85 लीटर कच्ची शराब जब्त नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0 के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रंगीनखापा लकड़ाई जम्होड़ी और पिपरिया वीरसा में अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 6 भट्टियां 6000 किलोग्राम महुआ लाहन और 85 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब जब्त की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में एमपी बटालियन के कर्नल पी.के. वेलू के मार्गदर्शन में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया एवं निरीक्षण संपन्न हुआ। भर्ती के दौरान विद्यार्थियों की हाइट वेट रनिंग और सिट-अप सहित विभिन्न शारीरिक परीक्षण कराए गए। सफल अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया गया वहीं अन्य विद्यार्थियों को अगली बार बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए सेना नौसेना और वायुसेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए जागरूक किया गया। 52 साल बाद छिंदवाड़ा में होगा 59वां अंतरराष्ट्रीय ज्ञानानंद महोत्सव शहर के स्वाध्याय भवन में आयोजित बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले 59वें अंतरराष्ट्रीय ज्ञानानंद महोत्सव की तैयारियों को लेकर शिविर समिति का गठन किया गया। यह 18 दिवसीय महोत्सव 19 मई से 3 जून 2027 तक ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल सत्कार कंपाउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में भारत सहित विभिन्न देशों से जैन समाज के श्रद्धालु शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा में यह आयोजन 52 वर्ष बाद आयोजित हो रहा है।