अंतर्राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कटनी जिले में देश की सबसे लंबी और तकनीकी रूप से जटिल स्लीमनाबाद जल सुरंग का निरीक्षण किया। करीब 11.95 किलोमीटर लंबी यह सुरंग विंध्य पर्वतमाला के भीतर से नर्मदा का जल गुरुत्वाकर्षण के सहारे सोन नदी के कछार तक पहुंचाएगी। लगभग ₹1610 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से जबलपुर कटनी मैहर सतना रीवा और पन्ना के 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी।