Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Jul-2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने लाभार्थियों की संख्या नाम हटाए जाने e-KYC लंबित होने और मार्च 2024 से बंद पोर्टल का मुद्दा उठाया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फील्डिंग कांग्रेस ने सजाई है लेकिन चौके-छक्के हम मारेंगे। ओपी चौधरी ने दावा किया कि सरकार अपने ढाई साल के कामकाज को सदन में रखेगी और कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर जनता का विश्वास खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरेगा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करने को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जनता की मूल आवश्यकता हैं लेकिन सरकार विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती करने में असमर्थ है। उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि रिक्त पदों के कारण अस्पतालों का काम प्रभावित हो रहा है और सरकार का इस ओर कोई गंभीर ध्यान नहीं है। उन्होंने स्वामी आत्मानंद योजना को लेकर भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विश्वासघातियों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है और पूर्व सरकार के कार्यकाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों ने राज्य को लूटा उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के प्रशासन वित्तीय पारदर्शिता और चढ़ावे के लेखा-जोखा की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने और स्वतंत्र जांच कराने की अपील की।