अंतर्राष्ट्रीय
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आज एक विस्फोटक प्रेसवार्ता कर मंत्री प्रतिमा बागरी पर फिर से जाति प्रमाण पत्र में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। अहिरवार ने कहा कि सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत छानबीन समिति का इस्तेमाल कर मंत्री को क्लीन चिट दिलवाई है ताकि उन्हें बचाया जा सके। अहिरवार के अनुसार मंत्री प्रतिमा बागरी मूल रूप से राजपूत बागरी समाज से ताल्लुक रखती हैं। कांग्रेस ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI) की 1998-99 की रिपोर्ट और 1961-71 की जनगणना में भी उनके परिवार की स्थिति स्पष्ट थी