Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Jul-2026

सरकारी बस स्टेंड का यात्री प्रतिक्षालय मे यात्रियों से ढाई लाख की लूट पुलिस ने विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश नव दायित्व मिलने पर भोपाल पहुंचे अजय सुखदेव शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार बालाघाट के सरकारी बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बीते एक महीने से यहां चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। ताजा मामला 14 जुलाई की रात का है। मोतीनाला थाना क्षेत्र के चीमागोंदी निवासी चार मजदूर महाराष्ट्र के अकोला से करीब 11 महीने की मेहनत की कमाई लेकर घर लौट रहे थे। रात में बस का इंतजार करते हुए वे प्रतीक्षालय में सो गए। सुबह उठने पर उनकी जेब से करीब ढाई लाख रुपये गायब मिले। पीड़ितों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बालाघाट के बहुप्रतीक्षित रेंजर कॉलेज में नई बैच शुरू होने का इंतजार और लंबा हो गया है। कॉलेज संचालन के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है जिसके कारण प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पा रहा है। जिले का यह एकमात्र रेंजर कॉलेज वर्ष 2014 से बंद है और इसे दोबारा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सीसीएफ गौरव चौधरी ने बताया कि डायरेक्टर ऑफ फॉरेस्ट के माध्यम से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंत्रालय से अनुमति मिलते ही नई बैच की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेंजर कॉलेज बालाघाट में ही संचालित होगा। 13 जुलाई को सांसद भारती पारधी के निरीक्षण के बाद जुलाई से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन फिलहाल अंतिम मंजूरी का इंतजार बना हुआ है। जिले के लामता स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थाना लामता पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बालाघाट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नवागत थाना प्रभारी जितेन्द्र चौहान ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और फर्जी कॉल संदिग्ध लिंक ओटीपी साझा करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने और साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से शिक्षा खेल और सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने तथा समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार की सहमति एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुमति से घोषित जिला प्रभारियों की सूची में बालाघाट के भाजपा नेता अजय सुखदेव को शहडोल जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है नव दायित्व मिलने के बाद अजय सुखदेव ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे सांसद श्रीमती भारती पारधी पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग श्रीमती मौसम हरिनखेड़े पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती लता एलकर तथा पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव पवार से भेंट कर आभार व्यक्त किया। कोतवाली थाना की कमान संभालते ही निरीक्षक अजय सिंह गुर्जर ने शहर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरवासियों को नशे के प्रति जागरूक करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थाना के नए प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह गुर्जर ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में साफ किया कि शहर में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खुले में शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। सनातन धर्म और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बालाघाट जिले से राजस्थान स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार को साइकिल यात्रा निकाली गई है। उक्त यात्रा मां अन्नपूर्णा देवी कोठीगढ़ धाम से प्रारंभ हुई। इस यात्रा का उद्देश्य हीरापुर भरवेली विष्णुधाम में विश्व की सबसे ऊंची २०५ फीट हनुमान प्रतिमा स्थापना व मंदिर निर्माण एवं गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने व पर्यावरण को बचाने का संकल्प पूरा करना है। इसके पूर्व विष्णुधाम हीरापुर से महासंकल्प यात्रा निकाली गई थी। साइकिल यात्रा के एक दिन पूर्व १४ जुलाई को मां अन्नपूर्णा देवी कोठीगढ़ धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर पौधरोपण किया गया। शाम को मंदिर परिसर में संध्या भजन व महाआरती का आयोजन किया गया। १५ जुलाई की सुबह मंदिर से विधिवत साइकिल यात्रा खाटू श्याम धाम लिए रवाना हुइ जिला मुख्यालय में आकाशवाणी और पावर हाउस के बीच शासकीय जमीन पर 30–35 वर्षों से रह रहे परिवारों पर अब अतिक्रमण हटने का खतरा मंडरा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को तहसील कार्यालय में बुलाए गए रहवासियों को आईटीआई के पास ढीमरटोला स्थित पीएम आवास योजना के मकानों में नियमानुसार राशि जमा कर शिफ्ट होने का प्रस्ताव दिया गया। इससे पहले भी उन्हें मकान खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। हाईकोर्ट द्वारा एक माह के भीतर कार्रवाई के निर्देश के बाद रहवासियों ने आम आदमी पार्टी के नेता मनोज पमनानी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विस्थापन से पहले नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के अंतर्गत कन्या शाला परसवाड़ा ग्राम पंचायत कुरेण्डा और सांदीपनी स्कूल में छात्र-छात्राओं शिक्षकों पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम और सांदीपनी स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय से बिजटोला चौराहा साप्ताहिक बाजार और बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली। थाना प्रभारी अनुप नामदेव ने सभी उपस्थित लोगों को आजीवन नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ सुरक्षित तथा जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।