खनिज विभाग की ज़ब्त रेत बनी माफियाओं की कमाई का ज़रिया ये कैसा अजूबा !पहले घर बना या लगा बिजली का खंभा भोपाल में महापौर अहाके के वाहन से उतरा हूटर-नेम प्लेट 3 हजार का चालान जनजागृति रैली के साथ नशामुक्ति अभियान का आगाज विद्यार्थियों ने ली शपथ अवैध रेत लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली धराई जिले में रेत माफिया रेत चोरी करने के साथ एक तरफ जहां सीना जोरी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खनिज और राजस्व विभाग की आंखों में धूल भी झोंक रहे हैं आलम यह है कि फील्ड पर जाने वाले अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के नाम पर सिर्फ गुमराह करने में लगे हुए हैं। खनिज और राजस्व विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले चांद क्षेत्र के कुछ इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण जब्त किया गया था अब यह रेत का भंडारण ही खनिज माफियाओं के लिए कमाई का जरिया बन गया है। इस गोलमाल में कुछ राजस्व और खनिज के नुमाइंदे भी शामिल है आरोप तो यह भी लग रहे हैं कि खनिज माफियाओं की महंगी कारों का उपयोग इन नुमाइंदों द्वारा अपने निजी कामों के लिए किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं और विभागीय समन्वय की हकीकत बयां करती यह तस्वीर किसी अजूबे से कम नहीं है। मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पालाखेड़ के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बाजार चौक के पास एक ऐसा मकान है जिसके ठीक बीचों-बीच बिजली का खंभा खड़ा है। यह नजारा देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि पहले घर बना या बिजली का खंभा। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस खंभे को हटवाने के लिए मकान मालिक पिछले 28 वर्षों से बिजली विभाग और राजस्व विभाग के चक्कर काट रहा है लेकिन आज तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके का वाहन भोपाल में यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद चर्चा में आ गया। जिला न्यायालय के आदेश पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान महापौर के वाहन से कथित अवैध हूटर और नेम प्लेट हटाकर 3 हजार रुपए का चालान किया गया। अभियान में बिना वीआईपी छूट के कुल 137 वाहनों पर कार्रवाई की गई। भोपाल की इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि जो सख्ती छिंदवाड़ा में नहीं दिखी वह राजधानी में देखने को मिली। जिले में बुधवार से ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत हुई। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण और एसपी अजय पांडे ने कलेक्ट्रेट से जनजागृति रथ और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सत्कार चौक से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची।इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नारे लगाए पोस्टर लगाए और पंपलेट बांटकर नशे के दुष्परिणाम बताए। अभियान 30 जुलाई तक चलेगा और जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सौंसर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। बुधवार को सीतापार–पांगड़ी नाला मार्ग पर निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-28-एसी-5110 अवैध रूप से रेत परिवहन करते मिली।खनिज विभाग ने वाहन को रेत सहित जब्त कर सौंसर थाना परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया है। प्रकरण में जुर्माना अधिरोपित करने के लिए मामला कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा में प्रस्तुत किया जाएगा। गौशाला में 14 दिन में 41 गोवंश की मौत जिम्मेदार बेखबर पाठाढाना स्थित आदर्श गौशाला में गोवंश की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 14 दिनों में 41 गोवंश की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी दो गायों ने दम तोड़ दिया। लगातार हो रही मौतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं की सुध नहीं लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।गौशाला में गंदगी कमजोर हो चुके गोवंश और पर्याप्त देखभाल नहीं होने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पशु चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को मृत तीन गायों का पोस्टमार्टम कराया गया था जबकि मंगलवार को मृत गोवंश का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। लगातार हो रही मौतों के बीच गौशाला के प्रबंधन चारा साफ-सफाई और नियमित उपचार की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बिना वैध दस्तावेज दौड़ रहे थे स्कूल वाहन चार जब्त परिवहन विभाग ने बुधवार को सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में विशेष जांच दल ने करीब 35 छोटे-बड़े स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग सहित अन्य बिंदुओं की पड़ताल की गई। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर चार स्कूल वाहनों को जब्त कर सिंगोड़ी पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। वहीं विभिन्न कमियां मिलने पर नौ वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 76 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जंगल-नालों में चल रहा था शराब का खेल 600 किलो लाहन बरामद जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने ग्राम नीलकंठ और खड़की में दबिश दी। जंगल और नालों के आसपास झाड़ियों में हाथ भट्टी शराब बनाने के लिए पन्नियों व ड्रमों में छिपाकर रखा करीब 600 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी अमले ने नमूने लेने के बाद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बैंड की धुन पर निकली विशाल पुलिस रैली नशे से दूरी का दिया संदेश नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बुधवार को 8वीं बटालियन विसबल छिंदवाड़ा द्वारा विशाल पुलिस रैली निकाली गई। सेनानी निवेदिता गुप्ता के मार्गदर्शन में सहायक सेनानी विनेश बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद बटालियन और पीटीएस के अधिकारी-कर्मचारी बैंड की धुन पर हाथों में नशामुक्ति के बैनर-पोस्टर लेकर शहर की सड़कों पर निकले। पुलिस वाहनों के साथ रैली बटालियन गेट नंबर-1 से सर्किट हाउस तिराहा और परासिया रोड होते हुए वाहिनी मुख्यालय पहुंची। रैली के जरिए युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया गया। सुश्रुत जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 78 मरीजों की हुई जांच महर्षि सुश्रुत जयंती के अवसर पर नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 मरीजों की जांच कर आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर गुदारोग पीड़ित मरीजों को 44 हजार रुपए तक का उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। वहीं 56 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया।