अंतर्राष्ट्रीय
27% आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने बड़ा ऐलान किया है सभा की ओर से ऐलान करते हुए कहा गया है कि ओबीसी वर्ग को अभी तक 27% आरक्षण नहीं मिला है ।।। और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 20 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा ।। ओबीसी महासभा के इस आंदोलन का कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने समर्थन किया है इसे लेकर उन्होंने एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया है जिसमें उन्होंने ओबीसी महासभा द्वारा 27% आरक्षण की मांग को जायज बताते हुए उनके आंदोलन में शामिल होने की बात कही है