Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Jul-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 75 पुनर्विकसित आधुनिक रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया साथी प्रधानमंत्री ने हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन पंजाब के जालंधर में किया। वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के हरावाला स्टेशन का वर्चुअल के माध्यम से उद्घाटन किया ।कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के सांसदों ने भी प्रतिभाग किया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देश में हो रहे बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास को लेकर केंद्र सरकार की जमकर सराहना की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे भारत में विकास की एक नई बयार बह रही है और देश हर क्षेत्र में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उत्तराखंड में आगामी कुछ दिनों तक मौसम के तेवर तल्ख बने रहेंगे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ​रोहित थपलियाल के अनुसार 17 जुलाई को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों और गढ़वाल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि 18 से 21 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि पिथौरागढ़ बागेश्वर नैनीताल चंपावत रुद्रप्रयाग टिहरी देहरादून और पौड़ी में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 18 जुलाई को बागेश्वर और देहरादून जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी देखी जा सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने राहुल गांधी के दौरे पर कड़ा रुख अपनाते हुए विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं राहुल गांधी का विरोध कर रही हैं और उनके साथ नहीं हैं। रुचि भट्ट ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर हमेशा नकारात्मक रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा महिलाओं की ओर से दशकों से 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की जा रही थी जो अब भाजपा सरकार में पूरा होने की ओर है। राहुल गांधी ने इस बिल के प्रति न केवल व्यवधान पैदा किया बल्कि उसका मजाक भी उड़ाया। देहरादून के आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने जानकारी दी है कि जिले में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करते हुए 1 अप्रैल 2019 के बाद पंजीकृत सभी पैसेंजर वाहनों में GPS और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। परिवहन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। ​25000 से अधिक वाहनों में सिस्टम लागू संदीप सैनी ने बताया कि वर्तमान में देहरादून में 25000 से अधिक पैसेंजर वाहनों में यह सुरक्षा प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। इसके सुचारू संचालन के लिए मुख्यालय स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के बाजुहेड़ी ग्राम में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पति ने अपने ही सगे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रधान पति किशोर सैनी और उनके भाई राजेश सैनी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राजेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही 50 वर्षीय राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पिरान कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी एसएसआई राजेश बिष्ट और धनौरी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।