Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Jul-2026

जबलपुर: जीआरपी जबलपुर की टीम ने नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर एक शातिर महिला तस्कर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उड़ीसा से वलसाड-पुरी एक्सप्रेस पकड़कर जबलपुर में गांजे की खेप खपाने आई 22 वर्षीय श्रीयंका बहेरा को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी महिला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की लिफ्ट के पास संदिग्ध हालत में घूम रही थी तभी जीआरपी की पैनी नजर उस पर पड़ गई।थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में जब महिला तस्कर के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 1 लाख 4 हजार 300 रुपये कीमत का 3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उड़ीसा के बरगढ़ की रहने वाली इस हसीना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस आरोपी महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह जबलपुर में यह माल किसे देने आई थी और इस तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं। ​जबलपुर:यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरतते हुए माढ़ोताल थाना क्षेत्र के पाटन रोड पर विशेष चलित न्यायालय लगाया गया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल क्षत्री के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। ​इस कार्रवाई के दौरान दोपहिया तिपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच दल ने मुख्य रूप से वाहनों का पंजीयन लाइसेंस और वाहन बीमा के कागजात चेक किए। इसके अलावा शीशों पर काली फिल्म लगाने अमानक या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने वाले चालकों पर सख्त रुख अपनाते हुए मजिस्ट्रेट द्वारा मौके पर ही जुर्माना लगाकर दंडात्मक कार्रवाई की गई। जबलपुर: संस्कारधानी में एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की बदहाल और संवेदनहीन व्यवस्था का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एमएलबी रोड पर ओवरटेक के मामूली विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने आदित्य सोनी नाम के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में आदित्य के हाथ की आर्टरी कट गई और खून पानी की तरह बहने लगा। लेकिन असली दर्द तो तब शुरू हुआ जब जिंदगी और मौत से जूझता युवक रातभर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटता रहा।स्वजनों का आरोप है कि लहूलुहान आदित्य को पहले थाने फिर विक्टोरिया और उसके बाद मेडिकल से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चक्कर कटाए गए। कहीं डॉक्टर नदारद मिले तो कहीं मुलाहजा रिपोर्ट के नाम पर टालमटोल की गई। बात जब सीएमएचओ तक पहुंची तब जाकर कुछ कागजी हलचल हुई लेकिन धक्के खाने के बाद मजबूरन परिजनों को घायल को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। इस पूरे ड्रामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब देखना यह है कि बात-बात पर बड़े दावे करने वाला स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही पर गाज गिराता है या हर बार की तरह जांच के नाम पर लीपापोती कर दी जाएगी! जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़े अपराध की साजिश को नाकाम कर दिया है। उमाघाट के पास रामघाट की सीढ़ियों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने और रौब जमाने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। मुखबिर की सटीक सूचना मिलते ही ग्वारीघाट पुलिस की टीम ने उमाघाट की घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवक की कमर से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी आकाश वर्मन के रूप में हुई है। ग्वारीघाट पुलिस ने पिस्टल जब्त कर आरोपी को सीधे जेल की राह दिखा दी है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह लोडेड खिलौना कहां से लाया था और इसका इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाला था। बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा: एडवोकेट समेत 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सोमवार और रविवार की दरमियानी रात को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सुआताला थाना क्षेत्र के मोती नाला जबलपुर बॉर्डर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एडवोकेट राजेंद्र लोधी सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वकील अपने साथियों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। इस खूनी हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।