Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-Jul-2026

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे हुए इस प्रक्षेपण का मुख्य उद्देश्य रॉकेट की तकनीकी क्षमता का परीक्षण करना है। विक्रम-1 पृथ्वी की 450 किलोमीटर ऊंची निचली कक्षा में पेलोड स्थापित करेगा। इस मिशन के साथ सोने से बने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डॉ. विक्रम साराभाई और नोबेल विजेता सी.वी. रमन के स्मृति प्रतीक भी अंतरिक्ष में भेजे गए। इससे पहले स्काईरूट ने 2022 में विक्रम-एस सब-ऑर्बिटल रॉकेट का सफल परीक्षण किया था। देश में पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोटों की तैयारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में पॉलीमर यानी प्लास्टिक से बने नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती चरण में 10 और 20 रुपये के नोटों पर इसका परीक्षण किया जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहता है तो वर्ष 2027 से इन नए नोटों को बड़े पैमाने पर जारी किया जा सकता है। पॉलीमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाले माने जाते हैं। अब उमंग ऐप से होगा UAN एक्टिवेशन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए UAN से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर का एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा EPFO की वेबसाइट पर नहीं मिलेगी। इसके लिए उमंग ऐप का इस्तेमाल करना होगा। नई व्यवस्था में आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य किया गया है। EPFO का कहना है कि यह बदलाव ऑनलाइन सेवाओं को अधिक सुरक्षित तेज और पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है। चीन ने लॉन्च किया नया AI मॉडल किमी K3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वैश्विक दौड़ में चीन की कंपनी मूनशॉट AI ने अपना नया AI मॉडल किमी K3 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर्स वाला दुनिया का पहला ओपन AI मॉडल है। इसमें 10 लाख टोकन की कॉन्टेक्स्ट विंडो दी गई है जिससे यह बड़े डेटा का विश्लेषण कोडिंग और रिसर्च जैसे जटिल कार्य बेहद कम समय में कर सकता है। कंपनी के अनुसार नया मॉडल पिछले संस्करण किमी K2 की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक दक्षता के साथ काम करता है।