Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
09-Jul-2026

अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर-अर्जुन का धमाकेदार रीयूनियन अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। सबसे ज्यादा सुर्खियां रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की डांस परफॉर्मेंस ने बटोरीं। दोनों ने अपनी सुपरहिट फिल्म गुंडे के लोकप्रिय गाने तूने मारी एंट्रियां पर जबरदस्त डांस किया जिससे फैंस को उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी की यादें ताजा हो गईं। इसके अलावा दोनों ने फिल्म धुरंधर के गानों पर भी जमकर डांस किया। समारोह में सिंगर हिमेश रेशमिया की लाइव परफॉर्मेंस ने भी महफिल में चार चांद लगा दिए। : लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान कहा- सबसे घटिया लेवल का एक्टर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र पर अर्जेंटीना की रोमांचक जीत के बाद अभिनेत्री गौहर खान ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी में गौहर ने मेसी को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर तक कह दिया। उन्होंने एक वायरल वीडियो साझा किया जिसमें मेसी मैच के दौरान चेहरे पर गेंद लगने के बाद अपना मुंह ढकते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौहर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जागेश्वर धाम पहुंचे राजपाल यादव डोल आश्रम में लिया संतों का आशीर्वाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और अभिनेता हेमंत पांडे ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और डोल आश्रम का दौरा किया। पारंपरिक भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचे दोनों कलाकारों ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद लिया। पूजा आचार्य निर्मल भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। राजपाल यादव ने जागेश्वर धाम के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की सराहना करते हुए इसे अद्भुत अनुभव बताया। : मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन परिवार में शोक टेलीविजन होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 76 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में निधन हो गया। मनीष पॉल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। परिवार ने फिलहाल उनकी मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया है। बयान में प्रशंसकों और शुभचिंतकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। मनीष पॉल अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते थे। प्रभास की फिल्म के सेट पर हादसा अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती अभिनेता प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान वरिष्ठ अभिनेता राजेश शर्मा एक हादसे का शिकार हो गए। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया जिससे उनके पैर में गंभीर संक्रमण हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के ढाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर नहीं माना जा सकता।