Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
02-Jul-2026

सलमान को हाईकोर्ट से काला हिरण फिल्म पर राहत नहीं सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि कोर्ट के लिए कोई स्टार या ग्लैमर मायने नहीं रखता। वहीं सलमान खान ने याचिका में आरोप लगाया है कि यह फिल्म गैरकानूनी तरीके से उनकी पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बुधवार को साउथ फिल्ममेकर मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। पवन को देखते ही फैंस की भीड़ लग गई जिस समय उनकी सिक्योरिटी टीम को भी एक्टर की सुरक्षा के लिए जद्दोजहद करते देखा गया। जैसे ही पवन मंच पर आए भारी भीड़ जमा होने से रिसेप्शन में पहुंचे गेस्ट के साथ ही धक्का-मुक्की हो गई जिससे कुछ मेहमान परेशान दिखे। पवन के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई और लोग भी इस शादी में पहुंचे हैं। अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अश्नूर कौर के लग्जरी घर में मुंबई की बारिश का बुरा असर पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में वीडियो जारी कर बताया है कि उनके घर के सामान का काफी नुकसान हुआ है। मुंबई की बारिश का असर सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंह छिपाकर मेट्रो में ट्रेवल किया है। वहीं तमन्ना भाटिया बारिश के मजे उठाती दिखी हैं। आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैसल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैसल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैसल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।