15 साल पुराने विवाद पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से सुलह को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 15 साल पुराने पारिवारिक विवाद को खत्म करने के लिए कश्मीरा शाह रोते हुए उनके पैरों पर गिरकर माफी मांगने आई थीं। सुनीता ने यह भी कहा कि लंबे समय बाद कृष्णा से रिश्ते सामान्य हुए हैं और अब परिवार में दूरियां कम हो रही हैं। वहीं इस पूरे मामले पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके रिश्तों को लेकर काफी बातें की जा रही हैं। पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया बैक शॉट लेने पर जताई नाराजगी गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स के दौरान अभिनेत्री नेहा धूपिया पैपराजी के व्यवहार से नाराज हो गईं। अवॉर्ड लेने के बाद बाहर निकलते समय फोटोग्राफर्स ने उनके ग्रे हेयर पर टिप्पणी की और बैक शॉट लेने की कोशिश की जिस पर नेहा ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कलाकार का इस तरह पीछे से वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना गलत है और ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना का पहला बयान टीवी अभिनेता और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला से अलगाव की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा आज भी उनकी पत्नी हैं और उनके प्रति उनका प्यार और सम्मान पहले जैसा ही है। गौरव ने कहा कि वह हमेशा आकांक्षा का साथ देंगे और उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दीं। वहीं आकांक्षा चमोला ने कहा कि दोनों के बीच परिवार और बच्चों को लेकर अलग-अलग सोच होने की वजह से रिश्ते में दूरियां आईं। वेलकम टू द जंगल ने चार दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 106.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की नेट कमाई 72.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मिल रहे दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स से फिल्म की कमाई में तेजी बनी हुई है। जयपुर के रंग में रंगीं नरगिस फाखरी कुल्हड़ वाली चाय बनाई और ई-रिक्शा की सवारी की बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों जयपुर दौरे को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह पिंक सिटी की संस्कृति बाजारों और स्थानीय जीवन का आनंद लेती नजर आईं। वीडियो में नरगिस ने खुद कुल्हड़ वाली चाय बनाई लग्जरी कार की जगह ई-रिक्शा से शहर की सैर की और स्थानीय लोगों से घुल-मिलकर जयपुर के देसी अंदाज को करीब से महसूस किया। उनके इस सादगी भरे अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।