Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Jun-2026

मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस जाति प्रमाण-पत्र के साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे प्रदेश की नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद में राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उन्हें नोटिस जारी किया है। समिति ने मंत्री बागरी को 6 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मंत्री बागरी से कहा गया है कि छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होने के दौरान वे वर्ष 1950 की स्थिति के अनुसार सतना (मध्य प्रदेश) के निवासी होने तथा स्वयं को बागरी अनुसूचित जाति का सदस्य होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज छानबीन समिति के समक्ष पेश करने होंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस एकजुट मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की वर्चुअल मीटिंग में जीतू पटवारी के खिलाफ दिए दिग्विजय सिंह के बयान पर जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा- दिग्विजय सिंह के ऐसे बयान हमें बर्बाद कर देंगे। जनता के पास कैसे जाएंगे। बवाल के बाद दिग्विजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस एकजुट है।दिग्विजय सिंह ने कहा- एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि जीतू पटवारी और मेरे बीच कोई विवाद है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तो क्या मैं कांग्रेस के किसी भी नेता के खिलाफ दलाल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता। जिस दलाल की बात मैंने कही थी वह एक पत्रकार हैं जिन्होंने यह खबर प्रकाशित की थी। उनका नाम भूपेंद्र दलाल है इसलिए यह शब्द बीच में आया। सभी विभाग तुरंत शुरू करें पदोन्नति की प्रक्रिया मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब एक दशक से रुकी पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया अब शुरू होने की तैयारी में है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सोमवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में महाधिवक्ता की कानूनी राय के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने यह कदम मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 को लेकर लंबित याचिकाओं के बीच उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि महाधिवक्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन की कानूनी राय भेजी है। इसी के आधार पर विभागों को आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है। 7 बच्चों ने 7 साल की लड़की से बेड-टच किया छिंदवाड़ा शहर के महिला थाना क्षेत्र में 7 साल की एक बच्ची के साथ बैड टच (छेड़छाड़) का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ यह हरकत करने के आरोप में 9 10 और 11 साल की उम्र के सात नाबालिगों को पुलिस ने राउंडअप किया है।घटना सोमवार 29 जून की है। पीड़ित बच्ची अपने घर के पास एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ नाबालिग बच्चे उसे बहला-फुसलाकर पास ही एक मकान के पीछे सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां बच्चों ने उसके साथ बैड टच किया। 500 करोड़ की जमीन विवाद में कांग्रेस नेता से पूछताछ इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपए मूल्य की 17 एकड़ जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने मंगलवार को संयम इंफ्रा से जुड़े कारोबारी और कांग्रेस नेता पंकज संघवी से पूछताछ की। उनके भतीजे और कंपनी के पार्टनर प्रतीक संघवी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। संघवी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राम मंदिर दान चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- महादंड मिलेगा भोपाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक यह सिर्फ एक मंदिर का मामला नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की प्रतिष्ठा और विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम में रहकर इस तरह का कृत्य करने वालों को महादंड मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सारी हदें पार कर दी। दरअसल प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंच गए। जितनी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे उतनी संख्या में कांग्रेस के हाल में कुर्सियां नहीं थी। अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ता कहां बैठें। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता एक दूसरे की कुर्सी खींचने लगे। मजाक से शुरु हुआ कुर्सी खींचने का दौर देखते ही देखते बड़े विवाद में तब्दील हो गया। कार्यकर्ता आपस में धक्का मुक्की करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं के बीच में आपस में ही मारपीट जैसी स्थिति भी निर्मित हुई। काफी मशक्कत के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच चले विवाद को शांत किया गया तब जाकर बैठक शुरु हुई। गौरतलब है कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इस प्रकार से संगठन मजबूत होगा ये किसी को उम्मीद नहीं थी। फिलहाल इस बैठक में हुई धक्का मुक्की और मारकुटाई की खबरें जम कर सुर्खियां बटोर रही हैं। ।।। यह पूरा विवाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज के जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच हुआ इसके बाद कार्यकर्ता आपस में बढ़ गए और कई कार्यकर्ताओं को बैठक से बाहर निकाल दिया गया ।।। बिजली गिरने से 3 की मौत 4 झुलसे मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही आंधी-बारिश का दौर तेज हो गया है। मंगलवार को हरदा में बिजली गिरने से 32 वर्षीय किसान प्रदीप राठौर की मौत हो गई। खरगोन में भी बिजली की चपेट में आने से राधेश्याम (30) और गृहिणी केनू (30) की मौत हो गई। वहीं बैतूल के चुना गोसाई गांव में बिजली गिरने से सुखदेव यादव उनकी पत्नी गीताबाई बेटी संध्या और बेटा नैतिक झुलस गए।