राम मंदिर चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद पत्नी बोलीं- सरकार से जान का खतरा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार देर रात 12 बजे अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन चढ़ावा चोरी का विरोध करने पहुंचा था। उन्होंने आज यानी मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। अजय राय की पत्नी रीना राय ने वाराणसी से एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। चढ़ावा चोरों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है तो जिम्मेदारी अधर्मी भाजपा सरकार की होगी। भरत की मां बोली-सम्राट सरकार पर भरोसा नहीं भोजपुर में 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की आज मंगलवार को तेरहवीं है। करीब 25 हजार लोगों के लिए खाना की व्यवस्था की गई है। जबकि 15 हजार और लोगों के लिए राशन स्टॉक रखा गया है। श्राद्ध का खाना बनना शुरू हो चुका है।भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि मुझे सिर्फ हाईकोर्ट पर भरोसा है कि मेरे बेटे को न्याय मिल सकता है। बाकी सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच टीम और भोजपुर पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में धरना डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में परिवार वाले अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उसके बेटे आसाराम ने इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा- मैं जगन गुर्जर का खून हूं..मैं घर में घुसकर मारना भी जानता हूं..और जेल में भी मारना जानता हूं इसका जवाब फिर सरकार देगी। उसने कहा- जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी धरने से नहीं उठेंगे। जेल में बंद मेरे चाचा पप्पू गुर्जर की भी जान को खतरा है। उनको धौलपुर जेल में स्थानांतरित (ट्रांसफर) किया जाए। पाकिस्तान बोला- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की तो हम उन हाथों को काट देंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकना चाहता है। एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया है। जबकि स्मृति मंधाना को उनका डिप्टी बनाया है।BCCI की सीनियर चयन समिति ने टीम में कोई बड़ा बदलाव न करते हुए सीनियर्स पर भरोसा जताया गया है। इनमें शेफाली वर्मा जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल हैं। यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में पेड़-बिजली गिरने से 13 की मौत देश के 4 राज्यों राजस्थान उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि छह राज्यों में तेज गर्मी हो रही है। हरियाणा और दिल्ली में पारा 43°C से ज्यादा दर्ज किया गया।यूपी में मानसून की एंट्री के लिए सिस्टम एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ समेत 15 जिलों में तेज बारिश हुई। मिर्जापुर में बारिश के बाद अंडरपास में करीब 3 फीट पानी भर गया।