सड़क पर गिरे ऑयल से फिसलीं दो बसें 22 घायल; 6 नागपुर रेफर कन्हरगांव डैम का घटता जलस्तरपॉन्टून पंप से नहर में छोड़ा पानी एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर हर सप्ताह देनी होगी कार्रवाई रिपोर्ट निःशुल्क कोचिंग में बच्चों को शिक्षा के साथ मिलेगा आत्मबल: बंटी विवेक साहू पांढुर्णा की मोही घाटी में सोमवार सुबह सड़क पर फैले ऑयल के कारण दो यात्री बसें बारी-बारी से दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए जबकि 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि इंदौर से पांढुर्णा की ओर आ रही बसें लगातार बारिश के बीच ऑयल से फिसलन भरी सड़क पर चालक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना का शिकार हो गईं। टक्कर के बाद बसों में फंसे 15 से अधिक यात्रियों को स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पांढुर्णा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा। हादसे के चलते मोही घाट मार्ग पर कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा। छिंदवाड़ा में गहराते पेयजल संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने देश के छह प्रमुख औद्योगिक समूहों—रिलायंस महिंद्रा एंड महिंद्रा बजाज ऑटो हीरो मोटोकॉर्प आईटीसी और भारती एंटरप्राइजेज—को पत्र लिखकर सीएसआर के तहत कुल 170 पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने जिले में सूखे गिरते भूजल स्तर और शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि टैंकरों के माध्यम से हजारों प्रभावित परिवारों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने सहयोग मिलने पर टैंकरों का पारदर्शी ढंग से संचालन कराने का भी भरोसा दिलाया। कन्हरगांव डैम का जलस्तर लगातार घटने से शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को महापौर विक्रम अहके निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय जल सभापति मनोज कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डैम का निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान डैम के शेष पानी को पॉन्टून पंप के जरिए नहर में छोड़ने का कार्य शुरू कराया गया ताकि भरतादेव फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त रॉ वॉटर पहुंचता रहे और शहर की जलापूर्ति प्रभावित न हो। अधिकारियों ने तकनीकी अमले को 24 घंटे निगरानी रखने और जल वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। शहर में एक ही रात चोरों ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। खजरी चौक और इतवारी बाजार में हुई चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। खजरी चौक वैष्णव स्वीट्स में सोमवार बदमाशों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया दुकान संचालक मुकेश सूर्यवंशी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे पांच बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। इनमें से तीन बदमाश शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे जबकि अन्य बाहर निगरानी करते रहे। अंदर घुसने से पहले बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। वही इतवारी बाजार स्थित रवि किराना दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और करीब 5 किलो काजू 3 किलो बादाम सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने विभागीय कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाने की साप्ताहिक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की नियमित निगरानी महिला एवं बाल विकास विभाग को लंबित आंगनबाड़ी भवन निर्माण शीघ्र शुरू कराने तथा पितृविहीन बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। चौरई और चांद क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई और विभिन्न लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया गया। मोहननगर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को यहां शिक्षा के साथ आत्मबल सकारात्मक सोच और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन से पढ़ाई कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सांसद ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से युवाओं को एमपीपीएससी पुलिस पटवारी एसएससी रेलवे बैंकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की न्यायिक जांच की मांग कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन जिला कांग्रेस धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई चोरी गई सामग्री की बरामदगी मंदिर ट्रस्ट की जवाबदेही तय करने पारदर्शी ऑडिट व्यवस्था लागू करने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई। अक्षत स्मृति साहित्य-वाटिका का लोकार्पण सांसद ने की कक्ष निर्माण की घोषणा शहर के सिविल लाइन पार्क में सोमवार को अक्षत स्मृति साहित्य-वाटिका का लोकार्पण एवं जनसेवी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने साहित्य-वाटिका का लोकार्पण करते हुए कहा कि साहित्य समाज की आत्मा है और साहित्यकारों का सम्मान नई पीढ़ी को संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने वाटिका में एक कक्ष निर्माण की घोषणा भी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विक्रम अहके ने की। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह संस्थाओं को जनसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। 24 घंटे की सिंचाई सप्लाई घटाकर 10 घंटे करने की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बिछुआ के ग्राम किशनपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जलाशय की नहर से सिंचाई के लिए दी जा रही 24 घंटे की बिजली सप्लाई को घटाकर 10 घंटे करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ किसान नहर काटकर लगातार पानी अपने खेतों में मोड़ रहे हैं जिससे नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा और कई किसानों की फसल सिंचाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा लाइन विस्तार की कोई योजना नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सभी किसानों को समान रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई की अवधि 10 घंटे निर्धारित करने की मांग की है। जर्जर सड़क को लेकर युवा कांग्रेस का धरना 7 दिन में मरम्मत का मिला आश्वासन बजाज-राजना मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क गड्ढों में तब्दील होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। सूचना पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुधांशु चौरसिया ने सात दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। वट पूर्णिमा पर महिलाओं ने किया वट पूजन पति की दीर्घायु का लिया संकल्प वट पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत एवं पूजन किया। महिलाओं ने वट (बरगद) वृक्ष की पूजा-अर्चना कर उसकी परिक्रमा की तथा कच्चा धागा बांधकर पति की दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना की। मौन साधना शिविर संपन्न साधकों ने ध्यान व आत्मचिंतन से लिया आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प मधुवन कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में एक दिवसीय मौन साधना शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलेभर से 40 दिवसीय अनुष्ठान कर रहे साधकों ने सहभागिता कर मौन साधना ध्यान जप एवं आत्मचिंतन किया रक्तदान से बची जिंदगी जयश्री ने निभाया मानवता का फर्ज जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में मानवता की मिसाल पेश करते हुए योगाचार्य जयश्री घोड़े ने दुर्लभ ए-नेगेटिव रक्तदान कर जबलपुर निवासी श्रीमती रेखा उसरेटे की मदद की। रेखा उसरेटे के ऑपरेशन से पहले तीन यूनिट ए-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलने पर समाजसेवी एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन तथा अलका शुक्ला के प्रयासों से जयश्री घोड़े तत्काल जिला अस्पताल पहुंचीं और स्वैच्छिक रक्तदान किया