Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Jun-2026

नीमच में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सोलर पार्कों का उद्घाटन विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में नीमच और शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले हितग्राहियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास हरित ऊर्जा और रोजगार सृजन को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विकास कार्यों को गति देने की बात कही। जीतू पटवारी के बयानों की हवा खुद दिग्विजय सिंह ने निकाल दी - बोली - कृष्णा गौर मध्य प्रदेश की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने आज बीजेपी कार्यालय में पहुंचकर कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पटवारी सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए झूठे और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उनके बयानों की हवा खुद उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने निकाल दी है ऐसे में उन्हें अपनी राजनीति की चिंता करनी चाहिए। वहीं घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाज पर बोलते हुए कृष्णा गौर ने कहा कि इस वर्ग का सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण सरकार का संकल्प है। सर्वेक्षण के बाद स्पष्ट डेटा आते ही इनके विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बीजेपी सरकार इस उपेक्षित समुदाय को समाज में पूरा मान-सम्मान और उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला; एक की मौत दो ICU में मध्य प्रदेश के रीवा में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार नगर निगम के कचरा वाहन (ट्रक) ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा रीवा-मनगवां मार्ग पर बायपास के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और सवार करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य ट्रक के टायरों के बीच फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण ICU में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा में लापता विधायक के पोस्टर कमलनाथ के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन छिंदवाड़ा जिले के ग्राम जैतपुर में सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक कमलनाथ की गैरमौजूदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण लापता विधायक लिखे पोस्टर हाथों में लेकर सड़कों पर उतरे और क्षेत्र की समस्याओं पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि किसानों को यूरिया की कमी का सामना करना पड़ रहा है सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं और कई स्थानीय समस्याएं बनी हुई हैं लेकिन विधायक क्षेत्र का दौरा नहीं कर रहे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक रूप से विधायक को ढूंढने की बात कही। घटना के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उज्जैन में जमीन विवाद पर बवाल कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप उज्जैन जिले के महिदपुर में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। शिकायत के अनुसार 18 जून की शाम किसान गोविंद सेन अपने खेत पर भूसा भरने पहुंचे थे तभी प्रताप सिंह गुर अपने साथियों के साथ वहां आए और जेसीबी से खाई खुदवाने लगे। विरोध करने पर कथित तौर पर पिस्टल तानते हुए कहा यहां से चले जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग में गुना को बड़ी सफलता प्रदेश में दूसरा स्थान गुना पुलिस ने टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) के उत्कृष्ट संचालन के लिए भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि जिले के सभी थानों में अपराध पंजीयन जांच रिकॉर्ड प्रबंधन और अपराधियों की जानकारी अब डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्ज की जा रही है। अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण और सिस्टम की लगातार निगरानी के कारण गुना ने यह उपलब्धि हासिल की है। उमरिया में पटवारी से मारपीट सरकारी जमीन बताने पर घर में घसीटकर पीटने का आरोप उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली में सरकारी जमीन की नाप के बाद एक पटवारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार पटवारी गोरेलाल सिंह ने जमीन की पैमाइश के दौरान कुछ हिस्सा सरकारी बताया जिससे नाराज होकर विपिन सोनी ने उनके साथ विवाद किया। आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की फिर उनका हाथ मरोड़कर जमीन पर गिरा दिया और घसीटते हुए घर के अंदर ले जाकर मारपीट की। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।