Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Jun-2026

फांसी के फंदे पर झूला ९ वीं कक्षा का छात्र जांच में जुटी पुलिस एथेनॉल प्लांट के नाम हुए सरकारी चावल घोटाले मामले की हो सीबीआई जांच प्रशासन की कार्रवाई अवैध रेत का बड़ा जखीरा जब्त 96 ट्रॉली रेत प्रशासन ने की कब्जे में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढीमरटोला स्थित पीएम आवास कॉलोनी में निवासरत कक्षा ९ वीं के छात्र का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता देखा गया। जिसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर छात्र यूनिक उर्फ साहिल उरकुड़े का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक शहर के सांदीपनी स्कूल में कक्षा ९ वीं पढ़ता था। जिसे मुख्य परीक्षा में पूरक आने के बाद वह पुन: पूरक परीक्षा में भी असफल होने से मानसिक रूप से परेशान था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी तनाव मे छात्र ने इतना बड़ा घातक कदम उठाया हो। एथेनॉल प्लांट के नाम पर हुए कथित सरकारी चावल घोटाले की जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह घोटाला 100 करोड़ रुपये से अधिक का है और इसकी जांच के लिए गठित एसआईटी सत्ता के दबाव में निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है। मुंजारे ने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम का संचालन हर्ष राइस मिल से किया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि लापता हुए दो ट्रक इसी राइस मिल में पहुंचे थे जिसकी जानकारी ट्रक चालक ने पुलिस को दी है। इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को भरवेली हीरापुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग भरवेली थाना पहुंचे और नाजिया खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि नाजिया खान द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और हजरत आयशा सिद्दीका के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए नाजिया खान की तत्काल गिरफ्तारी एफआईआर दर्ज करने और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की। आगामी चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में २७ जून को आप पार्टी जिला बालाघाट द्वारा विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आप पार्टी के छिंदवाड़ा जोन प्रभारी संतोष पप्पू छिलवाल की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में विधानसभा स्तरीय बैठक ली जा रही है। इसके अलावा बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किरनापुर तहसील के ग्राम मंगोली खुर्द में 96 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की जहां शासकीय भूमि पर भारी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण मिला। मौके पर कोई भी व्यक्ति रेत से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त रेत को सुरक्षा के लिए ग्राम कोटवार की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।