Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-Jun-2026

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों का आरोप है कि वायरल वीडियो में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री प्रसारित की गई है। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास करते हैं इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गरियाबंद जिले के कई निजी स्कूलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है। हाल ही में हुए अग्निकांडों के बाद की गई पड़ताल और एसडीआरएफ के निरीक्षण में कई स्कूलों में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं होता मिला। कई जगह एक्सपायरी फायर सिलेंडर अधूरी सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल बसों में भी पुराने सिलेंडर पाए गए।जांच के दौरान मजरकट्टा स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में लगे फायर सिलेंडर करीब एक साल पहले ही एक्सपायर मिले। स्कूल बसों में लगे सभी फायर सिलेंडर भी निर्धारित अवधि पार कर चुके थे। इसके अलावा फायर होज रील की व्यवस्था भी अधूरी पाई गई जबकि फायर विभाग पहले ही इन्हें बदलने के निर्देश दे चुका था।वहीं मालगांव स्थित शिवम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निर्माणाधीन भवन में विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। परिसर में केवल दो फायर सिलेंडर मिले जबकि कॉलेज बसों में लगे सिलेंडर एक्सपायर पाए गए।पारागांव के राइजिंग स्टार इंग्लिश स्कूल में भी सभी फायर सिलेंडरों की वैधता समाप्त हो चुकी थी। कई सिलेंडर दो से तीन वर्ष पहले ही एक्सपायर हो चुके थे और सभी सिलेंडर एक ही स्थान पर रखे गए थे जो सुरक्षा मानकों के विपरीत है।हालांकि श्रद्धा पब्लिक स्कूल में फायर होज रील की व्यवस्था उपलब्ध मिली। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी जानकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सहकारिता चिंतन शिविर सहकार मेला वृक्षारोपण कृषक संगोष्ठी सहकारी ध्वजारोहण और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 और 4 जुलाई को रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के किसान मंडपम ऑडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप शामिल होंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।