Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Jun-2026

उज्जैन पहुंचकर सीएम बोले-100 किमी तक ढाबों-होटलों में व्यवस्थाएं बढ़ाएं 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने ‘सिंहस्थ-2016 का संकल्प सिंहस्थ-2028 का संकल्प’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों अधोसंरचना विकास और विभिन्न विभागों की कार्ययोजना को लेकर मंथन किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 विश्व का सबसे बड़ा मेला होगा। इसमें करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए उसी स्तर की व्यवस्थाएं पहले से तैयार करनी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान सभी सरकारी व्यवस्थाएं मजबूत रहेंगी। लोगों को निजी होटल और भवनों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन से 100 किलोमीटर तक के मार्गों पर ढाबों और होटलों में भी व्यवस्थाएं बढ़ाने की तैयारी करनी होगी। राममंदिर चोरी मामले में चंपत राय पर FIR हो दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर शनिवार को उज्जैन में केंद्र सरकार आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भ्रष्ट बताते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। सरकार आते ही सब अधिकारी संघ के हो गए नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अब संघ में बहुत भीड़ हो गई है। हमारी संख्या बढ़ गई हमारी बहुत बड़ी पार्टी बन गई है। सरकार में जो अधिकारी आता है वो कहता है मैंने भी पट्टी बांधी है। RSS की चड्डी पहनी है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार आने के बाद सब अधिकारी संघ के हो गए हैं।विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि एक अधिकारी ने तो ये तक कहा कि मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे। बहुत भीड़ हो गई गई लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। मुहर्रम जुलूस में मारपीट का वीडियो उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में कार ब्लास्ट के मामले के बाद अब लाठी-डंडों से हमला करने का वीडियो सामने आया है जो 25 जून यानी शुक्रवार को नई सड़क इलाके का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डंडे लेकर खड़े नजर आते हैं। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ता है वे अचानक लोगों पर हमला शुरू कर देते हैं। भोपाल में दंपती के सिर में गोली मारकर हत्या भोपाल में बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 64 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी 62 वर्षीय पत्नी शकुंतला बारीक के रूप में हुई है। हेमंत रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे जबकि शकुंतला कस्तूरबा अस्पताल से नर्स के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे लूट या डकैती की आशंका नहीं लग रही है। सीहोर में बिजली गिरने से इकलौते बेटे की मौत प्रदेश में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। सीहोर में मां के साथ बैठकर मोबाइल चला रहे 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान चली गई जबकि पांढुर्णा में खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।वहीं रतलाम में महज आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कें और अंडरब्रिज जलमग्न हो गए।