आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत को हराया आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत है। बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत आएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रुबियो ने किया बड़ा ऐलान भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और व्यापारिक रिश्ते एक नए सुनहरे दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. रुबियो ने साफ किया कि वह खुद इस ऐतिहासिक वीवीआईपी दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील (व्यापार समझौते) को जल्द से जल्द फाइनल करने के लिए भारत आ रहे हैं. सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में UCC लागू होगा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। लैंड जिहाद लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून भी लाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से भारत में आए हैं। देश की संस्कृति या राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं उन्हें राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा। अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु ने ये बातें कही। 2.08 लाख ट्रामाडोल गोलियां जब्त कीं गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने अवैध साइकोट्रॉपिक ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.08 लाख ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट जब्त की हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 8.32 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में राजस्थान के एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप की गहराई करीब 35 किलोमीटर थी।भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों का आकलन किया जा रहा है। कश्मीर में CIK की कई जगहों पर छापेमारी काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कश्मीर के कई स्थानों पर शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर गांदरबल और अनंतनाग जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई। सीआईके की एक टीम ने श्रीनगर के होकारसर इलाके में रहने वाले रियाज अहमद बेग के घर की तलाशी ली। वह मूल रूप से महाराज गंज के दलाल मोहल्ला का निवासी है और पिछले 16 साल से होकारसर में रह रहा है। MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 की मौत देश के 6 राज्यों उत्तराखंड उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि छह राज्यों में तेज गर्मी भी हो रही है। उत्तर प्रदेश राजस्थान और हरियाणा में पारा 42°C से ज्यादा दर्ज किया गया।