Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Jun-2026

चौहान के टीजर पर छिड़ा विवाद डायलॉग पर उठे सवाल अजय देवगन की आगामी फिल्म चौहान का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। टीजर में मौजूद डायलॉग पठानों से कह दो चौहान आ गया है पर क्षत्रिय परिषद ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि ऐतिहासिक विरासत को सांप्रदायिक नजरिए से पेश नहीं किया जाना चाहिए और राजपूत इतिहास का इस्तेमाल सामाजिक या धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए नहीं होना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कुछ दृश्यों और कश्मीर संघर्ष के चित्रण को लेकर बहस तेज हो गई है। रियलिटी शो अलायंस से होस्टिंग की शुरुआत करेंगे कुणाल खेमू अभिनेता कुणाल खेमू अब प्राइम वीडियो के पहले डेली रियलिटी शो अलायंस के होस्ट के रूप में नजर आएंगे। कुणाल ने इसे अपने करियर का नया अनुभव बताते हुए कहा कि यह भारत में पहली बार पेश किया जा रहा अनोखा फॉर्मेट है जिसमें रिश्ते रणनीति और रियलिटी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस शो में कंटेस्टेंट्स खुद अपने फैसले लेते हैं जिससे हर दिन खेल का समीकरण बदलता रहता है। बच्चों को खुली सोच सिखा रहे हैं सैफ अली खान बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने अपने बेटों तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों को सिखाते हैं कि भगवान एक हैं बस उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। सैफ ने कहा कि वह खुद बहुत धार्मिक नहीं हैं लेकिन घर में अध्यात्म को लेकर सकारात्मक माहौल बनाए रखते हैं। उन्होंने तैमूर के साथ हुई एक हालिया बातचीत का भी जिक्र किया जिसके जवाब ने उन्हें हैरान कर दिया। हेरा फेरी 3 से अलग हुए प्रियदर्शन फिल्म के भविष्य पर जताई चिंता मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़े कानूनी विवादों और आपसी मतभेदों के चलते उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है। प्रियदर्शन ने यह आशंका भी जताई कि लगातार बढ़ते विवादों के कारण फिल्म का सिनेमाघरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो सकता है। राजकुमार हिरानी करेंगे ओटीटी डेब्यू साइबर क्राइम पर ला रहे नई वेब सीरीज सुपरहिट फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अब वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे हैं। साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषय पर आधारित इस सीरीज को लेकर हिरानी ने कहा कि नई और अलग कहानी की तलाश आसान नहीं होती लेकिन यही रचनात्मक बेचैनी बेहतर कहानियों को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक मजबूत और भावनात्मक संदेश भी देखने को मिलेगा।