Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Jun-2026

शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में ३० जून को दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 76550 के आसपास कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी भी लगभग 50 अंक टूटकर 23900 के स्तर पर पहुंच गया। आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जिससे बाजार पर दबाव बना रहा। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ी राहत रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी। सरकार का लक्ष्य राजधानी में प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित नीति 1 जुलाई से लागू होकर 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। वहीं 2028 से नए पेट्रोल और सीएनजी दोपहिया वाहनों की बिक्री बंद करने की भी योजना है। सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी 3439 रुपये महंगी होकर 2.19 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना 1548 रुपये की बढ़त के साथ 10 ग्राम के लिए 1.41 लाख रुपये पर पहुंच गया। इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 1 जुलाई से हटेगी पेट्रोल-डीजल खरीद की लिमिट सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लागू सभी आपातकालीन पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। 1 जुलाई से वाहन में 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा समाप्त हो जाएगी और कमर्शियल खरीदार भी अब सीधे रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद सकेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई सामान्य होने के बाद यह फैसला लिया है। जून तिमाही में घरों की बिक्री ढाई साल के निचले स्तर पर देश के रियल एस्टेट सेक्टर में अप्रैल से जून तिमाही के दौरान घरों की बिक्री जनवरी 2023 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनरॉक के मुताबिक ईरान युद्ध से पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता और सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण खरीदारों का भरोसा प्रभावित हुआ। टॉप-7 शहरों में इस अवधि के दौरान 90715 घर बिके जबकि पूरे वित्त वर्ष 2026 में कुल 4.04 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।